फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Taking Helmet save head and not fell cold air

हेलमेट पहनने से बचेगा सिर और नहीं लगेगी बर्फीली हवा

Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Taking Helmet save head and not fell cold air
नया वर्ष दस बड़े संकल्प कार्यक्रम में शिक्षकों को यातायात की शपथ दिलाते बीएसए मनोज वर्मा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अमर उजाला की साल 2020 के लिए 10 बड़े संकल्प मुहिम के तहत दसवें दिन आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। नगर संसाधन केंद्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने शपथ दिलाते हुए कहा कि जिले में करीब पांच हजार शिक्षक वाहनों का प्रयोग स्कूल आने-जाने में करते हैं। इस दौरान वे यातायात नियमों का पालन करें और सिर की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें। आज जो शपथ दिलाई जा रही है, इसका संदेश पूरे जिले में पहुंचे, ऐसी हम उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अनुज सिंह का कहना था कि शिक्षक समाज से जुड़े रहते हैं, इसलिए लोग उनकी बातों को मानते हैं। यदि लोग स्वयं यातायात का पालन करना सीख गए तो उन्हें फिर कोई परेशानी नहीं आएगी। मौजूद शिक्षकों ने प्राइवेट बसों के ड्राइवरों का वेरीफिकेशन कराने की बात रखी।
विज्ञापन

हेलमेट पहनने से से खुद की सुरक्षा होगी, साथ ही परिजन भी निश्चिंत बने रहेंगे। इन दिनों कोहरा पड़ रहा है और बर्फीली हवा भी चल रही है। हेलमेट से इन दोनों से बचाव होगा। शिक्षक के कहने का प्रभाव पड़ता है, लोग उनकी बात को गंभीरता से सुनते हैं। यदि वह हेलमेट पहनेंगे तो अन्य लोग भी उनका अनुकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार वर्मा, बीएसए
पुलिस सबसे अच्छी दोस्त होती है। वह हर परेशानी में साथ खड़ी हो जाती है। यदि पुलिस सड़क पर खड़ी न हो तो यातायात संभालना मुश्किल हो जाएगा। इसी प्रकार शिक्षक का भी रोल अहम है। लोग शिक्षक की बात पर भरोसा करते हैं। वह यातायात नियमों की जानकारी लोगों को देंगे तो वह उस पर अमल करना शुरू कर देंगे।
- अनुज सिंह, यातायात प्रभारी
हेलमेट से जानमाल की सुरक्षा तो होती ही है, साथ ही विपरीत मौसम से भी बचाव होता है। हेलमेट आइएसआई मार्क का होना चाहिए। कम कीमत के हेलमेट लोगों को चालान होने से बचा सकते हैं, लेकिन सिर को नहीं। हमें जानमाल की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- भरत कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी
हेलमेट काफी मददगार साबित हो रहा है। जब हेलमेट नहीं लगाते थे, तब आंखों से आंसू आते थे। यही नहीं, आंखें लाल रहने लगी थी, साथ चेहरे की त्वचा रूखी होने लगी थी। जब से हेलमेट पहनना आरंभ किया, तब से इस तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल गया है।
- संतोष कुमार निरंजन
हेलमेट पहनकर अपने स्कूल जाते हैं, ऐसा पिछले तीन साल से कर रहे हैं। जब भी कोई बगैर हेलमेट के परिचित व्यक्ति मिल जाता है तो उसे हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हैं। हेलमेट से फायदे ही फायदे हैं।
- सतेंद्र जैन
चार पहिया वाहनों में सील्ट बेल्ट बड़ा कारगर है, लेकिन कई बार इसे बांधने से बचते हैं। यदि वाहन दुर्घटना घटित हो जाए तो सीट बेल्ट बांधने की स्थिति में बचाव हो जाता है। इसलिए हम हर व्यक्ति को सील्ट बेल्ट पहनने की सलाह देते हैं।
- अरूण गोस्वामी
अधिकतर दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती हैं। इस दौरान चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाता है। यही वजह है कि हाइवे पर वाहन दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। यदि लोग सामान्य रफ्तार से वाहन चलाएं तो दुर्घटना से बचा जा सकता है।
- राजेश लिटौरिया
मोबाइल फोन एक- दूसरे से संपर्क स्थापित करने के लिए होता है लेकिन कुछ लोग समय बचाने के चक्कर में वाहन चलाते समय इसका इस्तेमाल करते हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। यदि लोग वाहन को एक किनारे रोककर मोबाइल फोन सुनें तो दुर्घटना से बचा जा सकता है।
- भूपेंद्र गोस्वामी
यातायात विभाग नाबालिगों के लिए लाइसेंस नहीं देता, इसके बाद भी कई नाबालिग नियमों को धता बताकर वाहनों को चलाते हैं। कई नाबालिग वाहनों पर स्टंट करते हैं, इससे भी वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। अभिभावकों को ऐसे में ध्यान देने की आवश्यकता है।
- मुनीर
नशे में वाहन नहीं चलाना चाहिए, लेकिन कुछ शौक में और कुछ विपरीत मौसम से बचने के लिए नशा करते हैं। यही नहीं, नशे के बाद वाहन दौड़ाते हैं, जिससे वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। यदि नशे में वाहन नहीं चलाया जाए तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

- विनोद निरंजन
वैध लाइसेंस होने पर ही वाहन को चलाना चाहिए। अब तो यातायात विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आनलाइन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है।
- नीरज चतुर्वेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed