फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   taking extra money for house number plat

मकानों में नंबर प्लेट के नाम पर वसूले जा रहे चालिस रुपये

Wed, 10 Nov 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
taking extra money for house number plat
ब्लॉक बार के विकास खंड अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी पत्र - फोटो : LALITPUR
मकानों पर नंबर प्लेट के नाम पर निजी संस्था वसूल रही 40 रुपये
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक निजी संस्था द्वारा मकानों पर जागरूकता स्लोगन लिखी नंबर प्लेट मकानों पर लगाई जा रही है। इसके लिए तत्कालीन एडीएम के आदेश का हवाला देकर 40 रुपये लिए जा रहे हैं। डीपीआरओ नवीन मिश्रा ने बताया कि उनके यहां से ऐसी कोई योजना नहीं चल रही है।
बार ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों स्वच्छ भारत के तहत मकानों पर पुरानी मकान नंबर प्लेट हटाकर नई मकान नंबर प्लेट लगाई जा रही है। इस नई नंबर प्लेट पर मकान नंबर के साथ ही भवन स्वामी का नाम के अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ शौचालय, मनरेगा के प्रचार-प्रसार लिए स्लोगन भी लिखे गए हैं। इस नंबर प्लेट के लगवाने के लिए ग्रामीणों से संस्था द्वारा 40 रुपये भी वसूले जा रहे हैं। जिसके लिए तत्कालीन एडीएम के पांच माह पुराने आदेश का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आदेश में यह भी बताया गया है कि इस नंबर प्लेट के लग जाने से मकान की गणना, परिवार रजिस्टर का सत्यापन एवं गरीबी रेखा से ऊपर व नीचे जीवन यापन करने वाले एवं नए राशन कार्ड का निस्तारण एवं भविष्य में आने वाली अन्य शासकीय कार्यों में सुविधा होगी। ब्लॉक बार के ग्राम कारीटोरन समेत कई गांवों में इस प्रकार की नंबर प्लेट भवन स्वामियों को उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ब्लॉक में इस प्रकार की नंबर प्लेट लगाई जा रही है। यह नंबर प्लेट स्वैच्छिक है। इस संबंध में कुछ लोग आए थे, लेकिन यह नंबर प्लेट किसी शासन की योजना के अंतर्गत नहीं लग रही है।

सौरभ, खंड विकास अधिकारी, बार।
शासन स्तर से ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं है। सीडीओ से बात करेंगे, यदि कोई संस्था इस तरह से नंबर प्लेट लगाकर जबरन वसूली कर रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आलोक सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed