फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tailor master's body found in drain 500 meters away from home

Lalitpur News: घर से 500 मीटर दूर नाले में पड़ा मिला टेलर मास्टर का शव

Mon, 19 Jan 2026 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tailor master's body found in drain 500 meters away from home
14 जनवरी से चल रहा था लापता, परिजनों ने मौत का कारण बताया अज्ञात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम साढूमल में 14 जनवरी से लापता टेलर मास्टर 32 वर्षीय बिट्टू का शव घर से करीब 500 मीटर दूर नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।
मृतक के छोटे भाई शहबाज ने बताया कि बिट्टू पुत्र सत्तार खान 14 जनवरी की शाम अचानक लापता हाे गया था। इसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला था। इस बीच रविवार सुबह जानकारी मिली कि बिट्टू को आखिरी दफा बेर की पुलिया पर देखा गया था। इसके बाद शहबाज मौके पर पहुंच गया। यहां पुलिया के नीचे नाले में बिट्टू का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। नाले में पड़े रहने से शव अकड़ा हुआ था। भाई ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह मड़ावरा के पुराना बाजार में कपड़ा सिलाई करता था। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। घटना को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed