फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   T-20: Gorakchhaya team defeated Padwa by three wickets

टी-20 : गोराकछया की टीम ने पड़वा को तीन विकेट से हराया

Tue, 06 Jan 2026 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
T-20: Gorakchhaya team defeated Padwa by three wickets
मड़ावरा में सावित्रीदेवी घनश्यामदास रावत की पुण्यस्मृति में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। कस्बे में सावित्रीदेवी घनश्यामदास रावत की पुण्यस्मृति में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को तीसरा मैच मित्रता क्रिकेट क्लब गोराकछया एवं जय बजरंग क्रिकेट क्लब पड़वा के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पड़वा की टीम के कप्तान दीपचंद्र ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसमें बल्लेबाज मोहन पटेल ने शानदार 64 रन तथा रोहित राजा ने 34 रन बनाए। इस प्रकार टीम 18वें ओवर में ऑलआउट होकर 164 रन बनाई। गोराकछया के गेंदबाज राजेंद्र परिहार ने शानदार चार विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोराकछया की टीम के सलामी बल्लेबाज राकेश कुशवाहा और अजय कुशवाहा ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाते हुए 86 रन की साझेदारी की। राकेश ने सात छक्के और तीन चौके लगाकर 54 रन बनाए, जिन्हें रोहित धवारी ने आउट किया। नए बल्लेबाज रानूराजा और विजय कुशवाहा को भी रोहित ने शून्य पर आउट कर मेडन ओवर डालकर अपनी ओवर हैट्रिक पूरी की। अजय कुशवाहा ने भी 29 रन व राज राजा ने 34 रन बनाए और लगातार विकेट गिरने से संकट में आई टीम को कप्तान सूरज ने नाबाद 37 रन बनाकर 16वें ओवर में अप्रत्याशित जीत दिलाई। गोराकछया ने तीन विकेट से विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में पड़वा की टीम के रोहित धवारी को 34 रन बनाने और शानदार चार विकेट लेने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर वीरसिंह बुंदेला, धर्मदीप रावत, डॉ. शिवकरन सिंह, हाकम गंधर्व, दीपू गंधर्व, मोहम्मद शमी, इमरान खान, राहुल, आनंद गंधर्व आदि मौजूद रहे। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष जितेंद्र गंधर्व ने बताया के मंगलवार को महरौनी एवं मऊरानीपुर टीम के बीच शृंखला का चौथा मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed