फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Swinging electrical wires, messing with life

झूलते बिजली के तार, जिंदगी से कर रहे खिलवाड़

Fri, 28 Feb 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Swinging electrical wires, messing with life
घुसयाना का बंद पड़ा शौचालय - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर का वार्ड नंबर 13 घुसयाना में बुनियादी सुविधाओं की समस्या है। यहां कई गलियों में सड़क, नाली व पेयजल की समस्या है। बस्ती के ऊपर से निकले हाईटेंशन बिजली के तार भी परेशानी का सबब बने हैं। वहीं, इलाइट चौराहे से पिसनारी तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके चलते शाम होते ही इस मार्ग पर अंधेरा पसर जाता है। यहां कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा का घर है। वह इस वार्ड से दो बार सभासद भी रह चुके हैं। लेकिन वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

घुसयाना वार्ड पुराने वार्डों में से एक है। इस वार्ड में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहते हैं, वे यहां से सभासद रह चुके हैं। जिस समय क्षेत्रीय सांसद प्रदीप जैन आदित्य केंद्र में मंत्री थे, तब दुर्गा प्रसाद की गिनती उनके करीबियों में होती थी। उन्होंने सांसद निधि से वार्ड में सड़क निर्माण करवाया। सभासद रहते हुए वार्ड में कई कार्य कराए, लेकिन यहां के लोगों को सड़क, नाली व जलभराव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका। नहर मार्ग के आसपास नई बस्ती है। यहां से निकले हाईटेंशन बिजली के तार चिंता का कारण बने हुए हैं। कच्चे मार्ग स्थानीय लोगों को बारिश के दिनों में काफी खलते हैं। हरदीला के खाली मैदान में मरे पशुओं के शव दुर्गंध छोड़ते हैं। वार्ड में अभी तक सरकारी स्कूल की स्थापना नहीं हो सकी। इस कारण यहां के बच्चों को आदर्श या सिविल लाइन के स्कूल में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। नई बस्तियों में पाइप लाइन का विस्तार नहीं हो पाया है, जिस वजह से लोग हैंडपंप पर निर्भर रहते हैं। वर्तमान में उन्हें भी नहीं सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी में कालीचरन परिहार, भगोले कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा के पास हैंडपंप खराब पडे़ है। साथ ही टीचर्स कॉलोनी में भी कई जगहों पर हैंडपंप खराब होने की समस्या बनी हुई है। ब्याना नाले का संकरा पुल जो घुसयाना को पिसनारी से जोड़ता है। इस पुल पर एक चार पहिया वाहन आ गया तो दूसरा निकलना मुश्किल हो जाता है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय तालाबंदी का शिकार है। सीसी सड़क जगह-जगह उखड़ा है, जिस पर वाहन हिचकोले खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास निर्मित हो गया है, लेकिन सड़क और नाली की समस्या है। घर के सामने ही गंदे पानी से कीचड़ हो जाता है, जिससे घर के बाहर नहीं बैठ पाते हैं।
- फूला
घरों से निकल रहे गंदे पानी की निकासी का इंतजाम नहीं है। आगे रहने वाले लोग नाली की खुदाई के लिए तैयार नहीं हैं। इस कारण नाली का गंदा पानी इधर-उधर फैलता है। बारिश के दिनों में एक सप्ताह से ज्यादा घुटनों तक पानी भरा रहता है।
- उर्मिला
रास्ता कच्चा होने से जगह-जगह समस्या है। रास्ते के बीच में पानी भरता है, जिससे कीचड़ हो जाता है। नालियां भी पक्की नहीं की गई हैं। बारिश में कच्चे रास्तों से निकलना मुश्किल हो जाता है।
- हनुमत सिंह
जिलाधिकारी से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद से सड़क व नाली की शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी न तो सड़क और न ही नाली पक्की हो सकी है। रास्ता पूरा ऊबड़-खाबड़ है। बारिश में बड़ी समस्या हो जाती है।
- संतोष राजपूत
पूरा रास्ता कच्चा बना हुआ है। जहां ढलान है, वहां से नाली बना दी गई है। इस मोहल्ले में साफ-सफाई नहीं रह पाती है। ऐसे में भी शादी समारोह व अन्य आयोजन करते हैं तो रिश्तेदारों को खराब लगता है लेकिन क्या करें?
- आरती
सड़क व नाली निर्माण कराने के लिए कई बार सभासद से कह चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में कीचड़ भरे रास्ते में निकलना मुश्किल होता है।
- मालती
मोहल्ले की महिलाएं इकट्ठी होकर जिलाधिकारी कार्यालय गई थी। यहां बैठे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया था लेकिन सड़क और नाली की कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे मोहल्ले की परेशानी कम नहीं हो पाई। - शांति
वार्ड में जगह-जगह नालियां क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे गंदा पानी नालियों में भरा रहता है। जब कोई वाहन निकलता है तो गंदा पानी उछल जाता है और आसपास से गुजर रहे राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं।
- मीरा
नगर पालिका परिषद की कचरा गाड़ी में स्वच्छता का गाना बजता है, लेकिन जब तक सड़क, नाली पक्की नहीं होगी, तब तक लोग चाहते हुए घर के आसपास स्वच्छता नहीं रख सकते हैं।
- ऊषा
इलाइट चौराहे से पिसनारी तिराहे तक स्ट्रीट लाइट नहीं है। वहीं, हाईटेंशन तार भी बस्ती से निकले हुए हैं। वर्तमान में कई हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इस संबंध में कई बार अफसरों का ध्यान आकर्षित करा चुके हैं। वार्ड में कई जगहों पर सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया है। नई बस्ती के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

- कुंजलता कुशवाहा
सभासद, वार्ड नंबर 13 घुसयाना
सभासद रहते हुए वार्ड में सड़क और नाली की सुविधा उपलब्ध करा दी गई थी। यहां पर दो- ढाई करोड़ रुपये से विकास कार्य करा चुके हैं। सांसद निधि से भी सड़क का निर्माण कराया है। अब मोहल्ला हरदीला, नहर मार्ग, सिवनीखुर्द के पास, सिलगन सड़क में कई नई बस्तियां बस गई हैं, जहां सड़क और नाली की समस्या है।
- दुर्गाप्रसाद कुशवाहा
पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रे

घुसयाना जर्जर हाल में पड़ा पुल

घुसयाना जर्जर हाल में पड़ा पुल- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed