फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sweet water from tree

कौतुहल बना बांस के पेड़ से निकलता जल

Sun, 19 Jul 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
sweet water from tree
सैदपुर में बांस के पेड़ से पानी निकलने पर पूजा करते लोग - फोटो : LALITPUR
सैदपुर। ग्राम सैदपुर के मड़ वाले मोहल्ले में एक बांस के पेड़ से मीठा जल निकल रहा है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सावन के महीने में बांस के पेड़ से निकल रहे जल को ग्रामीण दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।
विज्ञापन

मड़ वाले मोहल्ले में जूनियर हाईस्कूल के पीछे रह रहे लाला बुनकर के खलिहान में लगे बांस के पेड़ से जल निकल रहा है। कुछ लोग इसे ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे इत्तेफाक समझ रहे हैं। लेकिन, जल रिसाव की प्रक्रिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। उधर, कुछ लोगों ने तो उक्त स्थान पर धर्मध्वज लगाकर पूजा-अर्चना शुरु कर दी है। हालांकि, जानकार इसे साधारण प्रक्रिया बता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सैदपुर निवासी हरेराम दीक्षित का कहना है कि सावन के महीने में बांस के तने से निकल रहे जल को लोग शुभ संकेत मान रहे हैं। माना जा रहा है कि बारिश अच्छी होगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सौरभ सिंह ने कहा कि बांस के पेड़ से जल निकल रहा है, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ आ रही है। कोई आस्था और कोई इसे सामान्य घटना मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
हर पेड में ऊतक होते हैं, जो तने से लेकर ऊपर तक जल के साथ पोषक तत्व पहुंचाने का काम करते हैं। कभी- कभी ऊतक फट जाते हैं और वह जल ऊपर न जाकर बाहर निकलने लगता है। अगर यह प्रक्रिया ज्यादा दिन चलती है तो कुछ दिनों बाद पेड़ सूख जाता है।
डीएन सिंह, डीएफओ ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed