फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suspence condition women dead body found in form

संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला महिला का शव

Wed, 06 Nov 2019 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
suspence condition women dead body found in form

थाना बानुपर क्षेत्र अंतर्गत दरौनी मजरा डगरया निवासी एक महिला का शव खेत में कुआं के पास पड़ा मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुरालीजनों ने बीमारी के चलते आत्महत्या करने की बात बताई है। उन्होंने पुलिस से मायके पक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन

ग्राम डगरया निवासी भीकम सिंह अपने खेत पर बुवाई करने के लिए गया था, जहां पर कुआं के पास गांव की महिला जशोदा (35) पत्नी शिवचरन का शव पड़ा था। उसने सूचना गांव वालों व ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भतीजे देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी चाची बीते छह वर्ष से गठिया रोग से परेशान थी, जिसका इलाज झांसी, जबलपुर, ग्वालियर व वर्तमान में टीकमगढ़ में चल रहा था। यदि मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं, तो उसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

वहीं, मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर अंतर्गत ग्राम पनवारी निवासी मृतका के पिता परसादी ने बताया कि उनकी पुत्री को ससुरालीजन शादी के बाद से ही परेशान करते थे। दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे, न देने पर मारपीट करते थे। पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने पुत्री की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता परसादी ने बताया कि ससुरालीजन परेशान करते थे, इस कारण वह 2017 में पुत्री को मायके लेकर आ गए थे, तब से वह मायके में रह रही थी। इसी साल जनवरी में मृतका के ससुर की मृत्यु की तेरहवीं में वह ससुराल आई थी। लेकिन, फिर उसे मायके नहीं भेजा, जबकि मैं पुत्री को लेने कई बार आया। उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर ससुरालीजनों पर कार्रवाई की मांग की है।मृतका के भाई ऊदल सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2001 में हुुई थी। उसके एक पु्त्र अंकित (14) व एक पुत्री है।

महिला का शव खेत में पड़ा था। मुंह से झाग निकल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगी।
- भानुप्रताप सिंह
थानाध्यक्ष, बानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed