फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Suspected patients visiting the medical college OPD will undergo screening.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों की होगी स्क्रीनिंग

Thu, 03 Sep 2026 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Suspected patients visiting the medical college OPD will undergo screening.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आ रहे मरीजों में लक्षण मिलने पर स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही दवा के साथ फॉलोअप लिया जा रहा है। समस्या होने पर तत्काल अस्पताल आने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 500 से अधिक मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। इनमें वायरल, खांसी, जुकाम व बुखार और हाथ पैर दर्द, पेट दर्द व उल्टी-दस्त के अधिक मरीज आ रहे हैं। ऐसे में इन मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों को लेकर चिकित्सक अलर्ट हैं। इनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने की स्थिति में मरीज की स्क्रीनिंग की जा रही है। मरीज से समस्याओं की जानकारी ली जा रही है। मरीज की स्थिति के आधार पर दवा दी जा रही है। साथ ही स्वाइन फ्लू के लक्षणों की जानकारी दी जा रही है। इसमें मरीजों को जागरुक किया जा रहा है। समस्या होने पर तत्काल मेडिकल काॅलेज में आने की सलाह दी जा रही है। स्वाइन फ्लू के नोडल डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू से निपटने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध हो गईं हैं। आवश्यकता अनुसार मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed