फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Survey of affected crops completed, insurance claim will be received soon

Lalitpur News: प्रभावित फसलों का सर्वे पूरा, जल्द मिलेगा बीमा क्लेम

Sat, 19 Oct 2024 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Survey of affected crops completed, insurance claim will be received soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बारिश से नष्ट हुई खरीफ फसल का दावा करने वाले किसानों को जल्द ही क्लेम राशि का भुगतान किया जाएगा। व्यक्तिगत दावा करने वाले 68179 किसानों का सर्वे पूर्ण हो गया है। बीमा कंपनी ने नुकसान का डाटा भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। अब बीमा कंपनी को राज्यांश राशि का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि राज्यांश मिलते ही क्लेम राशि का भुगतान किया जाएगा।
वर्ष 2024 में खरीफ फसल का बीमा 2.64 लाख के मुकाबले 1.14 लाख किसानों ने कराया था। फसल ठीक थी, लेकिन कटाई से कुछ दिन पहले ही लगातार बारिश होने से फसलों में नुकसान हो गया था। उड़द व मूंग और सोयाबीन, मूंगफली की फसलें प्रभावित हो गईं। फसल नुकसान होने पर 1.14 लाख किसानों के मुकाबले 68,179 किसानों ने व्यक्तिगत दावा किया था।
विज्ञापन

बीमा कंपनी ने व्यक्तिगत दावा करने वाले 68,179 किसानों की फसलों का सर्वे पूर्ण कर लिया है। राज्यांश मिलने पर किसानों को भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि व्यक्तिगत दावा करने वाले किसानों को जल्द ही क्लेम राशि दी जाएगी। दावा न करने वाले 45821 किसानों को क्रॉप कटिंग के आधार क्लेम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ब्लॉक - व्यक्तिगत दावा
बार - 17534
बिरधा - 22513
जखौरा - 13549
महरौनी - 6004
मड़ावरा - 5440
तालबेहट - 3138
कुल - 68179
---
खरीफ फसल के नुकसान का बीमित किसानों को जल्द ही क्लेम दिया जाएगा। सर्वे पूर्ण होने के साथ ही डाटा ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। राज्यांश मिलते ही भुगतान किया जाएगा।
- बसंत कुमार दुबे, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed