फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Survey of 1000 farmers complaining about crop insurance claims completed

Lalitpur News: फसल बीमा क्लेम की शिकायत करने वाले 1000 किसानों का सर्वे पूरा

Thu, 14 Mar 2024 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Survey of 1000 farmers complaining about crop insurance claims completed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक व दो मार्च को तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान का व्यक्तिगत दावा करने वाले 1000 किसानों का सर्वे पूर्ण हो चुका है। जबकि, अभी 1788 किसानों की फसलों का सर्वे शेष है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सर्वे पूर्ण हो जाएगा। इसके आधार पर किसानों को फसल बीमा के क्लेम का भुगतान किया जाएगा।
खराब मौसम से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई थी। वहीं, दलहनी फसलों में मटर व मसूर की फसलें पकने की अवस्था में थीं, कुछ स्थानों पर कटाई तक हो चुकी थी, इनमें काफी नुकसान हुआ था। चना व सरसों की फसलें भी खराब हो गई थीं। बीमित 1.09 लाख किसानों के सापेक्ष महज 2788 किसानों ने बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर व एप पर शिकायत दर्ज कराई थी। इन किसानों की लगभग 16548 गाटों में फसलों को नुकसान होने की शिकायत थी। बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू किया। अब तक दस दिन में महज 1000 किसानों की शिकायतों पर 5000 गाटों का सर्वे किया गया है। शेष 1788 किसानों के 11548 गाटों की फसलों का सर्वे बाकी है।
विज्ञापन

---
फसल खराब होने की व्यक्तिगत शिकायत करने वाले 2788 किसानों के सापेक्ष 1000 किसानों का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है। शेष किसानों की फसल का सर्वे जल्द किया जाएगा। इसके बाद नुकसान की रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बसंत कुमार दुबे, उप निदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed