फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   survellace continment zone drone

लॉकडाउन का पालन कराने को गलियों में ड्रोन कैमरा से निगरानी

Sun, 19 Jul 2020 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
survellace continment zone drone
ललितपुर। कोविड-19 के बढ़ते मरीजों की संख्या पर नियंत्रण करने के लिए शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान खासतौर पर कंटेनमेंट जोन की निगरानी ड्रोन कैमरा की सहायता से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों की निगरानी पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से शुरु कर दी गई है। ड्रोन कैमरा में जो लोग नजर आएंगे, उनकी पहचान करके पुलिस द्वारा लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी। शनिवार की रात को सीओ सिटी केशवनाथ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला एवं सदर चौकी इंचार्ज सतीश कुशवाहा के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से निगरानी करके अभियान की शुरूआत की गई। रविवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग सड़कों पर उतरे और ड्रोन कैमरा से की जा रही निगरानी परखी। उन्होंने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर घूमने पर समझाया और कोरोना से बचने के लिए घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन

रविवार को ड्रोन कैमरा की नजर में आने वाले कुछ लोगों की पहचान करके बिना मास्क एवं लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई। कुछ दुकानें खुली होने पर कार्रवाई की गई। बिना मास्क के घूमने वालों पर पांच सौ रुपये तक का चालान किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि एवं दिन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और जहां भी भीड़-भाड़ होगी या एक साथ कई लोग एकत्रित होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed