{"_id":"61157a3d8ebc3ecc01250c2d","slug":"supritendent-of-police-nikhil-pathak-law-and-order-lalitpur-news-jhs201819528","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की कानून को और करेंगे सुदृढ़:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की कानून को और करेंगे सुदृढ़:एसपी
विज्ञापन
police new.jpeg
- फोटो : police new.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। प्रेस क्लब (रजि.) के तत्वावधान में जिले में निवर्तमान एवं नवागंतुक एसपी का सम्मान किया गया। इस दौरान लगभग आठ माह से अधिक जिले में अपनी सेवाएं देने वाले एसपी प्रमोद कुमार के लखनऊ स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इस दौरान पत्रकारों ने स्थानान्तरित एसपी के कार्यकाल को सराहा। वहीं, नए एसपी से अपेक्षाएं करते हुये जिले की कानून व्यवस्था और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों, प्रेस क्लब संरक्षक मण्डल व पदाधिकारियों और सदस्यों ने पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नवागत एसपी निखिल पाठक से अपेक्षा की कि जिले की कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। अन्य वक्ताओं ने स्थानान्तरित हुए एसपी प्रमोद कुमार के कार्यकाल की सराहना की। स्थानांतरित एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि स्थानांतरण एक शासकीय प्रक्रिया है लेकिन ललितपुर के कार्यकाल को वह सदैव याद रखेंगे। यहां के पत्रकार उनसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं। नवागत एसपी निखिल पाठक ने कहा कि एसपी प्रमोद कुमार ने ललितपुर आने पर उन्हें यहां के लोगों, पत्रकारों और पुलिस महकमे के बारे में काफी जानकारियां दी हैं। जिले की भौगोलिक स्थिति के अनुसार कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का कार्य किया जाएगा, मीडिया की मदद से पुलिस तंत्र को मजबूती मिलती है। इस दौरान संरक्षक मंडल सदस्य सुरेंद्र नारायण शर्मा, मंजीत सिंह व संतोष शर्मा के अलावा विनीत चतुर्वेदी, अजित भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, कुन्दन पाल, बृजेश तिवारी, संजय ताम्रकार, अजय बरया, रवि चुनगी, कृष्ण बिहारी उपाध्याय ने अपने-अपने विचार रखे। संचालन महामंत्री अंतिम जैन पारौल व पूर्व महामंत्री मो.नसीम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष रमेश रायकवार, दीपक सोनी, अबरार अली, अमित सोनी, संजीव नामदेव, अभय श्रीमाली, दिनेश संज्ञा, सुनील सैनी, अविनाश त्रिपाठी, कुन्दन पाल, अमित लखेरा, प्रसन्न दुबे, नासिर मीडिया, नितिन गिरी, शिब्बू राठौर, अमित संज्ञा, देवेन्द्र पाठक, बृजेश पंथ, अनूप मोदी, संजू श्रोती, राममूर्ति तिवारी, कृष्णकान्त सोनी, निहाल सेन, के.पी.यादव, राहुल खिरिया, नरेन्द्र चन्देल, नसीमुद्दीन बाबा, शहनाज बानो, सोनम यादव, इमरान मंसूरी, जावेद अली, विनोद मिश्रा, विकास सोनी, बृजेश तिवारी आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे। अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने सभी का आभार प्रकट किया।