{"_id":"6ac3f96fd0aa8b1c440eb9bd","slug":"demand-for-action-under-the-national-security-act-nsa-against-those-running-a-spurious-fertilizer-factory-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164542-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नकली खाद फैक्टरी चलाने वालों पर रासुका की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नकली खाद फैक्टरी चलाने वालों पर रासुका की कार्रवाई की मांग
Tue, 06 Oct 2026 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। पनारी में पकड़ी गई नकली खाद फैक्टरी के मामले में भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि बीते दिनों ग्राम पनारी में स्थित एक मकान में नकली खाद फैक्टरी पकड़ी गई थी। लेकिन अभी तक कठोर कार्रवाई नहीं हुई है। किसान संघ ने जिलाधिकारी से नकली खाद बनाने वालों पर रासुका के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। उक्त नकली खाद फैक्टरी की सीबीआई जांच भी कराई जाए और खाद की वजह से जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाए।
ज्ञापन पर किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह बुंदेला, महेंद्र कुमार गौतम, शिवराज सिंह पटेल, वीरेंद्र कुमार जैन, सोहनलाल, कृष्णकांत कांकर आदि के हस्ताक्षर हैं।
खाद की कालाबाजारी पर नकेल कसे प्रशासन
ललितपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी ने जिले में नकली खाद पकड़े जाने के मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोहिया वाहिनी ने नकली खाद बनाने वालों, खाद की कालाबाजारी करने वालों और अधिक रेट पर खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि विगत दिनों जनपद में नकली खाद बनने का मामला सामने आया, जिसको लेकर किसानों एवं अन्य संगठनों द्वारा कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं उनका संगठन के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि देश के अन्नदाता के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जाए और नकली खाद बनाने वालोँ, खाद की कालाबाजारी करने वालों, निर्धारित कीमत से अधिक पर खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन पर परवेज पठान, संजय रजक, अखलेंद्र राजपूत, सानू जैन आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद