फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sunshine during the day, carelessness in the morning and evening cold is increasing diseases

Lalitpur News: दिन में धूप, सुबह-शाम सर्दी में लापरवाही बढ़ा रहीं बीमारियां

Tue, 20 Jan 2026 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, carelessness in the morning and evening cold is increasing diseases
- मौसम में बदलाव के कारण खांसी, सर्दी, जुकाम के बढ़ रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। जो लोग दिन में धूप देख लोग कम कपड़े पहनकर निकलते हैं उन्हें सर्दी की चपेट में आते ही सर्दी खांसी, जुकाम, बुखार और जोड़ों के दर्द की समस्याएं बढ़ रही हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में 1692 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें 300 मरीज मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आए। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में लापरवाही न बरतें, गर्म कपड़े पहनकर सर्दी से बचाव करें।


जिले में वर्तमान में दिन व रात के तापमान में अधिक अंतर बना हुआ है। अधिकतम तापमान में 26 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस हो रहा है। दिन में तेज धूप देखकर बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकल रहे हैं। शाम होते ही सर्दी शुरू हो जाती है। ऐसे में लापरवाही बीमार बना रही है। मेडिकल काॅलेज के वरिष्ठ फिजीशयन डॉ. पवन सूद ने बताया कि सर्दी लगने से लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार व सिरदर्द की समस्या हो रही हे। ओपीडी में आ रहे मरीजों में 70 से 80 मरीजों में मौसमी बीमारियाें के पहुंच रहे हैं। उन्होंने बचाव के लिए सुबह-शाम गर्म कपड़े व ठंडी वस्तुओं के सेवन करने से बचने की सलाह दी है। वहीं बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सर्दी में लापरवाही बच्चों को बीमार कर रही है। बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन

---
- सर्दी से बचाव करें।
- ठंडी पेय पदार्थ का सेवन न करें।
- सांस रोगी सुबह-शाम सर्दी से बचाव करें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- बिना चिकित्सक से दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed