Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity load rises during Rabi season; 309 transformers burn out in 40 days

Lalitpur News: रबी सीजन में बढ़ा बिजली का लोड, 40 दिन में फुंके 309 ट्रांसफार्मर

Thu, 12 Nov 2026 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity load rises during Rabi season; 309 transformers burn out in 40 days
जखौरा बायपास रोड पर ख़राब पड़ी डीपी - संवाद
ललितपुर। रबी सीजन में नलकूपों से सिंचाई शुरू होते ही बिजली का लोड बढ़ गया है। ओवरलोड और अन्य कारणों से अक्तूबर से नवंबर के शुरुआती 10 दिनों में जिले में विभिन्न क्षमता के 309 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इनमें सबसे अधिक 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर हैं, जिनका इस्तेमाल नलकूप कनेक्शनों में होता है। ट्रांसफार्मरों के खराब होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर सिंचाई पर भी पड़ रहा है। दूसरी ओर विद्युत स्टोर में नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हैं। इससे नए नलकूप कनेक्शन लेने वाले किसानों को भी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर में रबी की बोआई शुरू होने के साथ ही किसानों ने नलकूपों से सिंचाई भी शुरू कर दी। एक साथ बड़ी संख्या में नलकूपों की मोटरें चलने से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया। इसके चलते अक्तूबर में ही 247 ट्रांसफार्मर खराब हो गए, जबकि नवंबर के शुरुआती दिनों में 62 और ट्रांसफार्मर फुंक गए। इस तरह 40 दिन में कुल 309 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। इनमें 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

25 केवीए क्षमता के 245 ट्रांसफार्मर हुए खराब
अक्तूबर में 10 केवीए क्षमता के 22, 16 केवीए के तीन, 25 केवीए के 191, 63 केवीए के 27, 100 केवीए के तीन और 250 केवीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर खराब हुआ। वहीं नवंबर में अब तक 16 केवीए के दो, 25 केवीए के 54 और 63 केवीए क्षमता के छह ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इस तरह 40 दिन में 25 केवीए क्षमता के ही 245 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं।
शहरी और कस्बाई क्षेत्रों में सामान्य तौर पर 63, 100 और 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों की जरूरत रहती है, जबकि नलकूप कनेक्शनों में 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर अधिक इस्तेमाल होते हैं। रबी सीजन में नलकूपों के संचालन के कारण इसी क्षमता के ट्रांसफार्मरों पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ा है।
-----------------------------------
नए कनेक्शनों के लिए 32 ट्रांसफार्मरों की जरूरत
नलकूप कनेक्शनों के नए आवेदनों के सापेक्ष विद्युत स्टोर में 25 केवीए क्षमता के 21 सहित कुल 32 ट्रांसफार्मरों की जरूरत है। इसके बावजूद स्टोर में एक भी नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। वहीं विद्युत वितरण खंडों में नए नलकूप संयोजनों के 60 से अधिक आवेदन लंबित हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति नहीं होने पर नए कनेक्शनों की पेंडेंसी और बढ़ने की आशंका है।

हालांकि, खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराकर किसानों को उपलब्ध कराने का काम जारी है। वर्कशॉप में रोजाना करीब सात से दस ट्रांसफार्मर रिपेयर किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े।
-------------------------------
रबी सीजन में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। अक्तूबर से अब तक करीब 309 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। वर्कशॉप में उनकी मरम्मत कराकर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
अभिलाष रजक, सहायक अभियंता, वर्कशॉप।
------------------------
स्टोर में अभी 20 ट्रांसफार्मरों की पेंडेंसी है। 140 कनेक्शनों का पूरा सामान उपलब्ध करा दिया गया है। फिलहाल स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हैं। इसके लिए मांग भेजी गई है। आपूर्ति मिलने पर किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएंगे।
आशुतोष शर्मा, सहायक अभियंता, विद्युत स्टोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed