फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Summer is in full swing, power cuts continue...trouble increases from village to city

Lalitpur News: गर्मी फुल, बिजली की आंख-मिचौनी जारी...गांव से शहर तक बढ़ी परेशानी

Sat, 14 Jun 2025 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Summer is in full swing, power cuts continue...trouble increases from village to city
- बिजली कटौती से परेशान लोग रात को बदल रहे करवट, वृद्ध, बच्चों की हालत ज्यादा हो रही खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/कारीटोरन। जिले में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक लोगों को बिजली कटौती के संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली सप्लाई बाधित नहीं होने देने के दावे फेल होते दिख रहे हैं। पर्याप्त बिजली की उपलब्धता के बाद भी कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसको लेकर अब लोगों में आक्रोश दिखने लगा है।
ग्राम कारीटोरन, बरखिरिया, इमलिया, खजरा, देवरान, मसौरा, कल्यानपुरा, खोंखरा, रजवारा सहित ऐसे कई गांव हैं जहां की स्थिति यह है कि दिन और रात में बार-बार अघोषित कटौती हो रही है। कब बिजली जा रही है और कब आ रही है, कोई शेड्यूल ही नहीं रह गया है।
विज्ञापन

----------
नदीपुरा में केबल में आग लगने का वीडियो हुआ वायरल
बृहस्पतिवार की रात को शहर के मोहल्ला नदीपुरा में रखे बिजली ट्रांसफार्मर के पास केबल में आग लग गई। जिससे आग की चिंगारी वहां उठने लगी और आसपास मौजूद लोग वहां से दूर पहुंच गए। कुछ देर तक केबल में आग लगी रहने के बाद बुझ गई। इसके बाद बिजली गुल हो गई। जोकि काफी देर बाद आई। इस दौरान लोग काफी परेशान रहे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो-11
कैप्शन - नीरज प्रजापति
कब बिजली आती है और कब चली जाती है। इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। बिजली विभाग के कर्मचारियों काे फोन करने पर वह उठाते नहीं हैं।
------
फोटो-12
कैप्शन- कमलेश रैकवार
लोगों को काफी परेशानी होने के बाद भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
----
फोटो-13
कैप्शन-अरविंद
पिछले एक माह की बात करें तो ऐसा कोई दिन नहीं है जब निर्बाध सप्लाई हुई हो। रात के समय बिजली न होने से लोग गर्मी में पसीने से तर हो रहे हैं।
------
फोटो-14
कैप्शन- ब्रजभान रजक
ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे, बूढ़े और बीमार लोगों की हालत सबसे ज्यादा खराब होती जा रही है।
------
फोटो-15
कैप्शन-प्रकाश कुमार
भीषण गर्मी के बीच रात में बिजली की कटौती आम लोगों की नींद उड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed