फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   summer heat annoying

तपा खत्म, लेकिन तपन नहीं

Mon, 06 Jun 2016 12:48 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 06 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
summer heat annoying
गरमी से परेश्‍ाानी - फोटो : demo pic
ललितपुर। प्रकृति का अजब खेल एक बार फिर देखने को मिला रहा है। इस बार नौतपा में ठंडक रही तो नौतपा खत्म होते ही धरती फिर से तपने लगी है। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोत्तरी ने जनजीवन को बेहाल कर  दिया है।
विज्ञापन



 मान्यता है कि गर्मी का भीषण रूप नौतपा में देखने को मिलता  है, लेकिन इस बार नौतपा के नौ दिनों में हर दिन आंधी के साथ कई इलाकों में पानी  गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को नौतपा खत्म होने के बाद पारे ने छलांग लगा दी है। इस बार तो लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना इसलिए करना पड़ रहा है कि अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने के कारण आधी रात तक गर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

रविवार को ही अधिकतमत तापमान 44  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह छह बजे ही  गर्मी ने अपना रौद्ररूप दिखा दिया था। रविवार सुबह छह बजे जनपद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो न्यूनतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण एक बार से सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू की स्थिति बन गई है। गर्मी से बेहाल लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग की घोषणाएं जनता के बीच जनचर्चा का विषय बनी हुई है। जहां पहले मौसम विभाग ने दो जून तक मानसून आने की संभावना जताई थी, वहीं अब 10 जून तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

न अंदर चैन, न बाहर आराम
गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना बुजुर्ग और बच्चों को करना पड़ रहा है। गर्मी के साथ उमस का यह आलम है कि घरों के भीतर कूलर आराम पहुंचाने की बजाय उमस बढ़ाने का काम कर रहे हैं। गर्मी से बचाव का विकल्प छत पर सोने में पिछले तीन दिनों में भी परेशानी आ रही है। आधी रात तक एक पत्ता न हिलने  के कारण हवा का नामोनिशान गायब है, जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं।

दस दिन और करना पड़ेगा इंतजार
मौसम विभाग के दावों को सच मानें तो जनपद में मानसून की दस्तक 15 जून तक हो सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 जून से बारिश की शुरुआत के साथ ही तापमान में भी करीब आठ से नौ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होगी। जनपद के आसमान में भी माह के अंत तक लगातार बादलों का डेरा बना रहेगा और जमकर बदरा बरसेंगे। सूखे से जूझ रहे जनपद के लोग मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच होने का इंतजार कर रहे हैं। मानसून के अच्छे रहने की खबर के साथ ही जनपद के किसानों ने खरीफ की फसल की तैयारियां शुरू कर दीं है। रबी की फसल की सिंचाई को पानी की उपलब्धता न होने के कारण जनपद के आधे से ज्यादा खेतों में फसल नहीं बोई गई थी। जहां फसल बोई गई थी, वहां पर पैदावार कम रही। इस कारण से कम लागत में ज्यादा मुुनाफा वाली फसल मानी जाने वाली खरीफ की फसल को लेकर किसान काफी आशान्वित नजर आ रहा है। बाजारों में अभी से ही खाद और बीज की खरीद किसान ने शुरू कर दी है।


मौसम में सेहत का रखें ध्यान
उमस के साथ भयंकर गर्मी में सेहत में गिरावट की शिकायत आम बात है। इस मौसम में चिकित्सकों की मानें तो तैलीय खाने से दूरी बनाकर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे, पानी, जूस, शिकंजी व लस्सी का सेवन करना चाहिए। धूप में जरुरी काम होने पर ही बाहर निकलें। शरीर को ढंक कर रखें। शरीर को पानी की कमी न होने दें, पानी की कमी के कारण ही हीट स्ट्रोक के ज्यादा मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed