{"_id":"61c8bddda5269758d044db9b","slug":"sumera-will-start-on-the-pond-booting-club-tourism-will-be-promoted-lalitpur-news-jhs2118080152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुम्मेरा तालाब पर शुरू होगा बोटिंग क्लब, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुम्मेरा तालाब पर शुरू होगा बोटिंग क्लब, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मध्य स्थित सुम्मेरा तालाब पर सोमवार से पीपीपी मॉडल के तहत बोटिंग क्लब की शुरूआत से की जाएगी। जिसमें टैमी स्टीमर, स्टीमर और पैडल वोट का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे पर्यटन टूरिज्म का काफी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही यहां जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई, राजा मर्दन सिंह और चंद्रशेखर आजाद के इतिहास को दर्शाया जाएगा।
शहर के बीचों बीच स्थित सुम्मेरा तालाब पर सौंदर्यीकरण के साथ ही पर्यटन टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सुम्मेरा तालाब पर पहली बार ललितपुर बोट क्लब की शुरूआत की जा रही है, इस बोटिंग क्लब का शुभारंभ आज सोमवार को जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। इसमें छह पैडल बोट, एक टैमी स्टीमर और एक स्टीमर शमिल है। वोटिंग क्लब के माध्यम से लोग तालाब का नजारा देख सकेंगे और वोट से पानी में घूमने का आनंद उठा सकेंगे।
इसमें पैडल बोट के लिए तालाब के मध्य में लाल झंडियां लगाकर एक दायरा भी निश्चित किया गया है, जिससे पैडल बोट लेकर सैलानी उससे आगे नहीं निकल सकें।
यह कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा झांसी की मणिकर्णिका वाटर स्पोर्ट्स एवं टूरिज्म से पीपीपी मॉडल पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से शुरू कराया जा रहा है। इसके कंपनी को जितना लाभ होगा, उसकी दस फीसदी राशि नगर पालिका परिषद को टेंडर के अनुसार दी जाएगी।
विज्ञापन
सुम्मेरा तालाब पर बोट क्लब के आयोजन की पहली शर्त के अनुसार सुरक्षा महत्वपूर्ण रखी गई है। जिसके तहत बोट क्लब में प्रवेश करने पर आईएसओ सर्टीफाइड लाइफ जैकेट पहनकर बोट पर बैठने दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां पांच तैराक भी हर समय उपलब्ध रहेंगे, ताकि यदि कोई बोट से नीचे गिरता है, तो वह तैराक तत्काल उसे पानी से बाहर निकाल लेगा।
ये देना होगा किराया, लाइट एवं साउंड शो भी प्रस्तावित
सुम्मेरा तालाब में बोट क्लब शुरू होने के बाद आगे लाइट एवं साउंड शो भी प्रस्तावित है, जो कुछ समय बाद शुरू होने की तैयारी है। इसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तालबेहट के राजा मर्दन सिंह एवं शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के इतिहास को दिखाया जाएगा। सुम्मेरा तालाब में संचालित होने वाले बोट क्लब में सैलानियों के लिए पैडल बोट चलाने के लिए 27 रुपये, टैमी स्टीमर के लिए 53 रुपये और स्टीमर के लिए 105 रुपये शुल्क देना होगा। इसके लिए कंपनी द्वारा नगर पालिका के सहयोग से संचालन शुरू करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को दिन भर यहां बोट क्लब शुरू होने की जानकारी पर लोग आते रहे।
सुम्मेरा तालाब में इस प्रकार की शुरूआत होने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेेगा, जैसे-जैसे अधिक रिस्पांस मिलता है तो यहां अन्य सुविधाएं की भी शुरूआत जल्द से जल्द की जाएगी।
पवन राजपूत, कंपनी सहयोगी।
बुंदेलखंड का प्रमोशन हो रहा है
सुम्मेरा तालाब में पर्यटन को बढ़ावा देना काफी अच्छा है। इको टूरिज्म को बढ़ना चाहिए। इसका नाम भी मणिकर्णिका रखा है, जो हमारे शहर व जिला की पहचान है।
अर्पित जैन, सैलानी।
उम्मीद नहीं थी कि सुम्मेरा तालाब पर ऐसा भी कुछ होगा। यहां सौंदर्यीकरण के साथ ही घाटों का निर्माण, स्वच्छता भी देखने मिली है। तीस साल पहले इतना साफ पानी देखने को मिलता था।
राजेश जैन।
हमारी कंपनी ने नगर पालिका से पांच साल के लिए टेंडर लिया है। इसमें होने वाली कमाई का दस फीसदी तक पालिका को दिया जाएगा। इस बोट क्लब में सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया गया है। जिसमें आइएसओ सर्टीफाइड लाइफ जैकेट और पांच तैराक रखे गए हैं। लाइफ जैकेट पहनकर कोई भी व्यक्ति छह घंटे तक नहीं डूब सकेगा। इसके साथ ही यहां खाद पदार्थों के लिए कैंटीन भी स्थापित की जा रही है, लेकिन बोट में खाने पीने का सामान ले जाने की मनाही रहेगी। वहीं बच्चों को खेलने के लिए मिक्की माउस भी लगाया गया है। जैसे ही बोट क्लब पर कंपनी को लाभ होगा, उसके अनुसार कंपनी द्वारा जल्द ही यहां लाइट एवं शो का संचालन भी किया जाएगा।
सत्यम दुबे, संचालक, मणिकर्णिका वाटर स्पोर्टस एवं टूरिज्म।