फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suicide hang

फांसी पर लटका मिला फकीर का शव

Fri, 12 Feb 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
suicide hang
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के राजघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर राजघाट चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत कसाई मंडी निवासी समीर उर्फ चिल्लू (25) पुत्र सलीम एक फकीर था और गांव-गांव चादर लेकर जाता था। बीते एक सप्ताह पूर्व वह अपने ससुराली पक्ष के लोगों के साथ राजघाट पहुंचा था और वहीं डेरा जमाए हुए था। बीते बुधवार की रात को सभी लोग एक मकान के पास सो रहे थे, जबकि कुछ दूर एक दीवार की ओट में दूसरी ओर समीर उर्फ चिल्लू सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह जब उसका ससुर मुबारिक उसे जगाने के लिए गया तो चादर से उसका शव मकान की छत के नीचे लगे सरिया पर लटक रहा था। जानकारी मिलने पर राजघाट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिलने पर उसने अन्य परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक का एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है, जबकि वह पांच भाई व दो बहिनों में दूसरे नंबर का था। उसकी बहन शबनम ने बताया कि उसके भाई ने तीन दिन पहले फोन करके बताया था कि वह अपनी पत्नी को लेने उसके मायके टीकमगढ़ गया है, लेकिन पत्नी सागर जाने से मना कर रही है। उसके बाद उसकी बात नहीं हुई थी। हालांकि मृतक के ससुर मुबारिक ने बताया कि उसकी पुत्री भी राजघाट में ही साथ में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed