फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suicide by neck hanging

युवक ने फांसी लगाकर दी जान..

Fri, 11 Sep 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
suicide by neck hanging
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत कस्बा बानपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा बानपुर में पेट्रोल पंप के पास निवासी विकास (18) पुत्र बलराम साहू बुधवार की रात को लगभग ग्यारह बजे तक अपने परिजनों के साथ घर में बैठा रहा। इसके बाद सभी परिजन सोने को चले गए। सुबह जब परिजन उठे और विकास काफी देर तक घर में कहीं दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसके आसपास देखा तो उसके बगल वाले प्लाट में टीन शेड के एंगिल पर रस्सी के सहारे उसका शव लटकता मिला। जानकारी मिलने पर बानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बलराम साहू ने बताया कि उनका पुत्र विकास मानसिक रूप से कमजोर था और वह अधिकांश समय गुमशुम ही बना रहता था। बीते रोज रात में ग्यारह साढ़े ग्यारह बजे तक सभी साथ में ही बैठे थे, तब विकास भी वहीं था। रात में सब के सोने के बाद उसने यह कदम उठा लिया, इसकी वजह की कोई जानकारी नहीं है। मृतक दो भाई में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed