फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sub health centre, patna, shabby building

बदहाल है उप स्वास्थ्य केन्द्र पटना

Wed, 13 Oct 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
sub health centre, patna, shabby building
पउ स्वास्थ केंद्र पटना के अंदर उग रहे पीपल के पेड़ - फोटो : LALITPUR
नाराहट (ललितपुर)। विकास मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम पटना का उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार है। उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां और पीपल के वृक्ष उग रहे हैं। यह स्थिति कई वर्षों से बनी हुई है। यहां अन्ना जानवरों ने अपना बसेरा बना लिया है। स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीणों ने कई बार नियमित रूप से खुलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पटना में महिलाओं के प्रसव और टीकाकरण जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही से बदहाली का शिकार हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र न खुलने के कारण चारों तरफ गंदगी बिखरी पड़ी है एवं हैंडपंप भी खराब पड़ा है, गेट खुला रहता है, जिससे मवेशी अंदर आते-जाते रहते हैं। यहां गंदगी व्याप्त है, उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग बनी हुई है, लेकिन बिना किसी उपयोग के ही जर्जर हाल में पहुंच गई है। गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है, प्रसव के दौरान मड़ावरा अस्पताल या जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है, ऐसे में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र कभी नहीं खुलता हैं, जिससे गंदगी भरी पड़ी है। गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल या फिर मड़ावरा लेकर जाना पड़ता है। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एएनएम गांव में आती है और टीकाकरण कर चली जाती हैं, इसलिए की यह बिल्डिंग खस्ताहाल हो चुकी है। इसकी मरम्मत होना आवश्यक है, तभी इसमें स्टाफ रुक सकता है। इसके बारे जिला अधिकारी को अवगत कराऊंगा।

-जगन्नाथ कुशवाहा, ग्राम प्रधान।
---------
उप स्वास्थ्य केंद्र में रखा सामान पूरा चोरी चला गया है और पूरी बिल्डिंग जर्जर हालत पहुंच गई है जबसे बना है आजतक रंगाई-पुताई नही हुई है ।
-जयप्रकाश दुबे।
---------
गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान बाहर ले जाना पड़ता है, ऐसे में बड़ी मुश्किल होती है।
-नीलेश कुशवाहा।
--------
सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए गंभीर हो, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं।
-कपिल दुबे

उप स्वास्थ केंद्र पटना के हैंडपंप में लगी जंग

उप स्वास्थ केंद्र पटना के हैंडपंप में लगी जंग- फोटो : LALITPUR

कई सालों से जर्जर हालत में पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र

कई सालों से जर्जर हालत में पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र- फोटो : LALITPUR

उप स्वास्थ्य केंद्र के कमरे में भरी पड़ी गंदगी

उप स्वास्थ्य केंद्र के कमरे में भरी पड़ी गंदगी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed