फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Student's death under suspicious circumstances, family members said - accused gang-raped her, drugged her and threw her behind the house

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, परिजन बोले - सामूहिक दुष्कर्म कर नशीला पदार्थ खिलाकर घर के पीछे फेंक गए आरोपी

Thu, 07 Dec 2023 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Student's death under suspicious circumstances, family members said - accused gang-raped her, drugged her and threw her behind the house
मृतका के चाचा ने कोतवाली पुलिस को दिया शिकायती पत्र, कार्रवाई की मांग, कोतवाली सदर के एक गांव का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में नौवीं की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा ने गांव के एक युवक पर अपने साथियों संग बाइक से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने और नशीला पदार्थ खिलाकर अचेतावस्था में घर के पीछे फेंककर भाग जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम निवासी 14 वर्षीय छात्रा को मंगलवार की रात को संदिग्ध परिस्थिति में अचेतावस्था में उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतका छात्रा के चाचा ने बताया कि 4-5 दिसंबर की रात को गांव के एक युवक ने उसकी भतीजी के भाई के मोबाइल पर फोन कर भतीजी से बात की और दबाव बनाया कि वह सुबह जल्दी उठकर घर के बाहर आ जाए। ऐसा न करने पर उसके भाई व पिता को जान से मार देगा। डर के चलते उसकी भतीजी ने परिजनों को नहीं बताई और सुबह करीब 4 बजे शौचक्रिया करने के लिए बाहर निकल गई। इसी दौरान आरोपी युवक व उसके दो साथी जबरन उसकी भतीजी को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। सुबह जब परिजनों को भतीजी घर पर नहीं मिली तो खोजबीन करने में लग गए थे। भतीजे के भाई का मोबाइल देखा तो उसमें आरोपी युवक का मोबाइल नंबर मिला। उन्होंने जब उक्त नंबर पर फोन किया आरोपी युवक के बड़े भाई ने फोन उठाया था। जानकारी की तो उन्होंने टाल मटोल किया। शक होने पर वह लोग पुन: खोजबीन में जुट गए। इस दौरान उन्हें आरोपी व एक अज्ञात युवक अपनी बाइक पर उसकी भतीजे को बीच में बैठाकर अचेतावस्था में घर के पीछे फेंककर भाग गए। जब उसने व उसके पिता ने रोका और पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने तमंचा निकाला धमकी देते हुए भाग गए थे। इस दौरान भतीजी ने उन्हें बताया कि आरोपी युवक व उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और नशीला पदार्थ भी खिलाया। इससे उसे कोई होश नहीं रहा। इतना कहते हुए उसकी भतीजी अचेत हो गई थी। आननफानन वह लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के चाचा ने प्रार्थना पत्र प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
-----------
एएसपी ने किया घटनास्थल का मौका मुआयना
कक्षा 9वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने और परिजनों के दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाए जाने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृतक छात्रा के गांव पहुंचे और यहां पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके साथ गांव के लोगों से आवश्यक जानकारी एकत्रित की।
विज्ञापन

---------
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और यह मामला सामने आ रहा है कि परिजनों की डांट-फटकार के चलते छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed