फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Student's body found hanging from a towel in room

Lalitpur News: कमरे में तौलिया के फंदे से लटका मिला छात्र का शव

Thu, 20 Nov 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging from a towel in room
परिजनों ने आत्महत्या के कारण की जानकारी होने से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीए प्रथम वर्ष के छात्र संजय निवासी कस्बा बानपुर का शव बुधवार की सुबह कमरे में तौलिया के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
चाचा ग्यासीराम ने बताया कि उसका भतीजा 18 वर्षीय संजय शहर में स्थित एक निजी महाविद्यालय में पढ़ता था। मंगलवार की शाम को संजय ने परिजनों संग खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे जब उसकी मां रूपा उसे जगाने के लिए कमरे के पास गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी कोई प्रति उत्तर नहीं मिला तो रूपा ने कमरे की खिड़की से झांककर अंदर देखा तो संजय फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग आ गए। दरवाजे के अंदर से लगी कुंडी को तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का कारण परिजनों ने अभी अज्ञात बताया है। इसके बावजूद आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता लगाता है पानी पूरी का ठेला, संजय कहता था कि उसे खूब पढ़ाई करनी है
चाचा ग्यासीराम ने बताया कि संजय का पिता राजू कुशवाहा कस्बे में पानी पूरी का ठेला लगाता है। इसी से घर का खर्च चलता है। संजय भी आगे खूब पढ़ाई करने की बात परिजनों से कहता था। शादी की बात कहने पर वह कहता था कि उसे अभी पढ़ाई करनी है। दो-तीन साल तक शादी नहीं करेगा लेकिन अब बेटे की आत्महत्या से पिता के सभी सपने बिखर गए हैं। वहीं, परिजनों में शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed