फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Student falls into pond while playing Holi, dies by drowning

Lalitpur News: होली खेलते समय तालाब में गिरा छात्र, डूबने से हुई मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Student falls into pond while playing Holi, dies by drowning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली खेलते समय शहर के नझाई बाजार मोहल्ला निवासी शुभम (17) सुम्मेरा तालाब में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वह बुधवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ वहां होली खेल रहा था। वह हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दे रहा था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नझाई बाजार निवासी संतोष जैन का पुत्र शुभम जैन उर्फ ओमू 10वीं का छात्र था। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे शुभम बाइक लेकर अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए घर से निकल गया। उसके माता-पिता किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे वह शहर के मोहल्ला तालाबपुरा स्थित सुम्मेरा तालाब पर अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान तालाब में गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर दोस्तों और अन्य लोगों ने पानी में डूबे शुभम को किसी तरह खोजकर बाहर निकाला। आनन फानन 108 एंबुलेंस से उसे लेकर सभी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने शुभम के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed