{"_id":"5d9764d18ebc3e014950a102","slug":"student-done-ruckush-from-raging-lalitpur-news-jhs1495564177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई होने पर भड़के छात्र, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई होने पर भड़के छात्र, किया हंगामा
विज्ञापन
मड़ावरा में एसडीएम को ज्ञापन देते स्कूली छात्र
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। कस्बा मड़ावरा स्थित सरस्वती मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को प्रिंसिपल ने कुछ छात्रों की डंडे से पिटाई कर दी। इसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने सड़क पर इकट्ठा होकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद आक्रोशित छात्र नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां पर धरने में बैठने के बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि कालेज में मनमानी की जा रही है। फीस जमा करने के बाद छात्रों को रसीद नहीं मिलती है। पानी की टंकी की सफाई नहीं कराई जा रही है। इससे गंदा पानी पीना पड़ता है। कालेज में प्रैक्टिकल नहीं करवाए जा रहे हैं और न ही कक्षाएं नियमित रुप से चल रहीं हैं। केमिस्ट्री लैब की हालत बहुत खराब है। इसके अलावा कालेज में कई समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर कराने की मांग को लेकर छात्र प्रधानाचार्य के पास पहुंचे तो उन्होंने डंडे से पिटाई कर दी। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम मडावरा केके सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले से अवगत कराया। उधर, मारपीट की घटना को संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने प्रिंसिंपल के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराने के लिए टीम गठित कर दी है, जो जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपेगी।
पूरे मामले की रिपोर्ट विद्यालय से मांगी गई है, साथ ही एक कमेटी जांच के लिए गठित कर दी गई है।
रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
मुझे बदनाम करने की पूर्व से योजना बनाई गई थी। मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है, इसमें कुछ हमारे कालेज के अध्यापक शामिल हो सकते हैं, जो कोचिंग चला रहे हैं। मैने किसी छात्र को नहीं पीटा है। छात्र कालेज में उपद्रव मचा रहे थे। इसकी सूचना मैंने पुलिस को दी। पुलिस के आने से छात्रों में भगदड़ मच गई। इसमें कई के गिरने एवं मोटरसाइकिल से टकराने कुछ छात्र घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
रामसजीवन प्रजापति, प्रधानाचार्य, सरस्वती मंदिर इंटर कालेज मड़ावरा