फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Student bathing in well drowns, dies

Lalitpur News: कुएं में नहा रहा छात्र डूबा, मौत

Tue, 12 Sep 2023 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Student bathing in well drowns, dies
परिजनों ने कहा-कूदते समय सिर कुएं की दीवार पर लगे पत्थर से टकराने के कारण हुआ हादसा
विज्ञापन

कक्षा सात में पढ़ता था किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कुएं में नहाते समय कक्षा सात में पढ़ने वाला एक छात्र पानी में डूब गया। परिजन उसे कुएं से निकालकर जिला अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली के अंतर्गत ग्राम मैलवारा निवासी तेज सिंह (14) पुत्र हल्काई सहरिया कक्षा सात का छात्र था। सोमवार की दोपहर वह मोहल्ले में स्थित कुएं में नहा रहा था। तेज सिंह कुएं की मुंडेर से कूद-कूदकर नहा रहा था। अन्य बच्चे उसे नहाते हुए देख रहे थे। इस दौरान वह जब मुंडेर से कुएं में कूदा तो बाहर नहीं निकला। काफी देर तक जब तेज सिंह बाहर नहीं आया तो बच्चे घबरा गए और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन

तेज सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे अपने बच्चे को खोजकर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि तेज सिंह के सिर में चोट लगी थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कुएं में नहाने के लिए कूदते समय तेज सिंह का सिर कुएं की दीवार में लगे पत्थर से टकरा गया, जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि तेज सिंह अच्छी तरह से तैरना जानता था। मृतक के दो भाई व एक बहन है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed