{"_id":"6763184d6929d7fd4109ce84","slug":"strictness-if-you-throw-religious-material-in-rivers-you-will-have-to-pay-fine-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-125984-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : नदियों में फेंकी धार्मिक सामग्री तो देना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : नदियों में फेंकी धार्मिक सामग्री तो देना होगा जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नदियों में धार्मिक सामग्री फेंकी तो जुर्माना देना होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियमों की जानकारी देने वाले चेतावनी बोर्ड भी नदियों के किनारे लगाए जाएंगे। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार को जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की मासिक समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि ग्राम आद्रभूमि समिति का गठन किया जाएगा। गंगा आरती कराए जाने योग्य घाटों की सूची तैयार कराए जाने के साथ घाटों की नियमित साफ सफाई और उचित दूरी पर कूड़ेदान भी स्थापित किए जाएंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार से फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को जल्द चालू कराने के लिए कहा।
बैठक में जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी केतन दुबे, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी इमरान अली, उपायुक्त श्रम और रोजगार आरके यादव, एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम, उपकृषि निदेशक बसंत कुमार, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फ