फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Strange test: Hemoglobin in everyone's blood is coming to zero

अजब जांच : हर किसी के रक्त में हीमोग्लोबिन आ रहा शून्य

Sun, 14 Sep 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Strange test: Hemoglobin in everyone's blood is coming to zero
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में उपचार तो दूर जांच तक सही नहीं हो पा रही है। यहां बच्चे से लेकर युवाओं तक के रक्त की जांच रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन शून्य बताया गया। रिपोर्ट देखकर मरीज-तीमारदार परेशान हो गए। वहीं, विभागीय कर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

पैथोलाॅजी में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब संचालित है। विभाग में प्रोफेसर से लेकर विशेषज्ञ व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसके बाद भी जांच रिपोर्ट सही नहीं मिल पा रही है। इसका खुलासा जब हुआ, जब कुछ रिपोर्ट में मरीजों का हीमोग्लोबिन शून्य अंकित मिला। डॉक्टर इसके पीछे तकनीकी खामी बता रहे हैं।
विज्ञापन

---
केस-एक
एक सितंबर को आठ वर्षीय बालिका प्रियंका को चिकित्सक ने रक्त की जांच कराने की सलाह दी। परिजन ने लंबी कतार में लगकर पंजीयन कराया। सैंपल दिलवाकर रिपोर्ट का इंतजार किया। दोपहर बाद रिपोर्ट मिली तो हीमोग्लोबिन शून्य अंकित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस-दो
चार सितंबर को 24 वर्षीय युवक अर्पित ने चिकित्सीय परामर्श पर जांच कराई। पैथोलॉजी में सैंपल देकर अपने घर पर चला गया। अगले दिन पांच सितंबर को रिपोर्ट लेने पहुंचा। रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन शून्य देखकर वह परेशान हो गया। इसके बाद दोबारा सैंपल दिया।

---
कुछ मरीजों की जांच में हीमोग्लोबिन शून्य होने की जानकारी मिली थी। मशीन में तकनीकी खामी के चलते ऐसा हुआ है। कमी दूर कराई जा रही है।- डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed