फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stoves not lit in many families

Lalitpur News: कई परिवारों में नहीं जले चूल्हे

Mon, 09 Sep 2024 04:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Stoves not lit in many families
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। एक साथ तीन बच्चों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर रहा। कई घराें में चूल्हे तक नहीं जले। देर रात तीनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रविवार सुबह हुए हादसे के बाद जिस व्यक्ति ने यह घटना सुनी वह स्तब्ध रह गया। सीएचसी पर लोगों का जमघट लग गया। इसके बाद आसपास के गांवों के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सांत्वना देने का क्रम जारी रहा। पोस्टमार्टम के बाद देर रात जब बच्चों के शव गांव में आए तो महिलाओं की चीखें सुन लोगों के आंसू निकल पडे़।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे :
लगभग चार वर्ष पहले थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम झावर में रघुनाथ प्रजापति के मकान के पीछे बने खेत तालाब में उसके दो पुत्र मकुंदी और संतोष के दो-दो पुत्रों के डूबने से एक ही परिवार के चार चिराग बुझ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई तरह की चर्चाएं :
इस हादसे को लेकर जहां प्रशासन डूबने से बच्चों की मौत होने की बात कह रहा है, वहीं कुछ ग्रामीण इसके लिए खनन माफिया को भी जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका आरोप है कि इस नाले के आसपास खनन माफिया के वाहन चलते हैं, जिससे बिगारी से नगदा जाने वाला रास्ता हर बार क्षतिग्रस्त हो जाता है। बारिश में जब नाले से पानी बहता है तो पानी सड़क के ऊपर से गुजरता है। अनुमान न लग पाने के कारण कई वाहन चालक नाले में गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed