फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stop to corona sattarud and again party to meet

महामारी को रोकने को सत्तारूढ़ और विपक्षी एक साथ आएं

Sat, 21 Mar 2020 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Stop to corona sattarud and again party to meet
ललितपुर। प्रधानमंत्री की अपील पर 22 मार्च को आयोजित होने वाले जनता कर्फ्यू पर व्यापारियों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। वहीं, सत्तारूढ़ दल के साथ विपक्षी दल सुर से सुर मिला रहे हैं। अन्य संगठन भी साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बाबूराम का कहना है कि कोरोना वायरस से महामारी फैल रही है। यदि जनता कर्फ्यू से बचाव हो सकता है तो पार्टी इसका साथ देगी। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता खुशाल साहू का कहना है कि पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को भेजे संदेश में कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकना हम सबका काम है। यदि खुद में, अपने परिवार में, पड़ोस में कहीं भी कोरोना का कोई लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। लोगों से कम से कम मिलें और अफवाहों को व्हाट्सएप या अन्य किसी माध्यम से फैलने से रोकें। अपने परिवार के साथ रहें और पॉजिटिव सोचें कि पहली बार ऐसी गर्मी की छुट्टी आई हैं कि हम भी घर पर हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत का कहना है कि इस विकट आपदा की घड़ी में हम मानवता के आधार पर पूरे मानव समाज को भयानक बीमारी से बचाने के लिए कांग्रेस परिवार जनता कर्फ्यू एवं जनता के साथ है। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता की जरूरत पड़ेंगी, हमारा एक-एक कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानकारों का मानना है कि कोरोना वायरस एक जगह पर 12 घंटे से ज्यादा जीवित नहीं रह सकता है, इसलिए जनता कर्फ्यू की अवधि 14 घंटे की रखी गई है। जब हम 14 घंटे के लिए बाहर नहीं जाएंगे तो कोरोना वायरस वहीं पर समाप्त हो जाएगा और फैलने का क्रम टूट जाएगा। 14 घंटों के कर्फ्यू के बाद कोरोना वायरस का संकट कम हो जाएगा। यही कारण है कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रखा गया है।

जनता कर्फ्यू के दौरान कोई भी नागरिक अपने घर से बाहर ना निकले, ना सड़क पर जाए, ना मोहल्ले में या सोसाइटी में एकत्रित हो।
धर्मगुरुओं से अनुरोध है किं मंदिर एवं मस्जिदों में भीड़ न एकत्र होने दे तथा जनसामान्य को भी कोरोना के प्रति जागरूक किया जाए।
यह रखे सावधानी
- कुछ समय के अंतराल पर हाथ धोने की आदत डालें।
- आवश्यकतानुसार साबुन अल्कोहल आधारित लिक्विड से हाथ धोएं। हाथों को साफ दिखने पर भी नियमित अंतराल पर धोते रहें।
- खांसते-छींकते समय अपनी नाक व मुंह को रुमाल, टिशू पेपर अवश्य रखें।
- छींकते समय मुंह कोहनियों के मध्य रखें तथा हथेली का प्रयोग न करें ।
- सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाए, भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर जाने से परहेज करें।
- किसी प्रकार के बुखार या सांस लेने में परेशानी व खांसी की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें और चिकित्सकीय परामर्श अनुसार कार्रवाई करें।
- किसी से हाथ मिलाने के स्थान पर नमस्कार या सलाम करें।
- हाथ धोए बिना अथवा सैनिटाइज किए बिना घर में प्रवेश न किया जाए।
- कोरोना प्रभावित स्थानों की आवश्यक अनावश्यक यात्राओं से बचें ।
- सामूहिक समूह में बैठने वाले स्थानों पर भी जाने से बचें।
-जब तक बहुत जरूरी न हो, अपने घरों से न निकलें।
-परिवार के जो भी सीनियर सिटीजन 60 वर्ष से अधिक आयु के हों, उन्हें कुछ सप्ताह तक घर पर ही रखें।
- यदि आवश्यक न हो तो अस्पतालों में रूटीन चेकअप के लिए न जाए।
- यदि आस पास के व्यक्ति के विदेश से आने की जानकारी हो तो या घर के आस पास कोई संदिग्ध मरीज मिलता है तो इसकी सूचना तत्काल कोरोना कंट्रोल रूम नंबर पर दें। टोल फ्री नंबर 1077 पर भी फोन कर जानकारी प्राप्त करा सकते हैं।
- ऑनलाइन बैंकिंग को अपनाएं, आवश्यकता पड़ने पर ही बैंक जाए
- व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, शारीरिक संपर्क से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed