फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   stop the crime in up

प्रदेश में बढ़ती अपराध की घटनाओं को रोका जाए

Tue, 09 Nov 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
stop the crime in up
प्रदेश में बढ़ती अपराध की घटनाओं को रोका जाए
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों व पिछड़ा वर्ग के आरक्षण समाप्त किए जाने के विरोध को लेकर जन अधिकार पार्टी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें प्रदेश में बढ़ते अपराध की रोकथाम करने की मांग की।

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यहां पर आए दिन अपराध व छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। प्रदेश सरकार अपराध नियंत्रण में फेल हो गई है। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों से किसानों को खेती करना मुश्किल हो गया है। खाद की किल्लत बनी हुई है। इससे किसान रबी की फसल की बुवाई भी समय पर नहीं कर पा रहा है। बताया कि शिक्षक भर्ती में अनियमितताएं की गईं हैं, जिसकी जांच की जाए। पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को तत्काल उनके कोटे अनुसार नियुक्ति की जाए। नई कृषि नीति किसान विरोधी है। कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाली है। कांटेक्ट खेती किसान और आम आदमी को नुकसान पहुंचाने वाली है। ऐसी कृषि नीति व कानूनों को वापस लिया जाए। छोटे व मझले किसानों, दुकानदारों, व्यापारियों का कर्ज व बिजली का बिल माफ किया जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष शोभाराम सेन, पंकज रजक, देवराज सेन, पूरन सिंह, गुनसागर आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed