फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stone businessman murder accused Three more than arrested

पत्थर व्यवसायी के तीन और हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Stone businessman murder accused Three more than arrested
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गौना में पत्थर व्यवसायी की हत्या में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को स्वॉट टीम व नाराहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। व्यवसायी की हत्या में लिप्त पत्नी व ममेरे भाई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

छह फरवरी को गौना गेेस्ट हाउस रोड पर एक बोलेरो में अज्ञात शव बरामद हुआ था। इसकी शिनाख्त जिला सागर के थाना मालथौन अंतर्गत ग्राम अटा निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में की गई थी। मृतक की पत्नी नीतू सिंह की तहरीर पर थाना नाराहट में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने मृतक देवेंद्र सिंह की हत्या की साजिश रचने में उसकी पत्नी नीतू सिंह एवं उसके ममेरे भाई सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान प्रकाश में आए हत्या में शामिल तीन आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को सुबह करीब छह बजे हत्या में शामिल मृतक का साला कस्बा बार निवासी नितिन चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान, उसके साथी तालबेहट के मोहल्ला हटवारा निवासी जीतू सेन पुत्र सज्जूलाल सेन एवं शहर के मोहल्ला जगदीश मंदिर के पीछे तालाबपुरा निवासी सौरभ उर्फ रामू सोनी पुत्र राजेश सोनी को नाराहट क्षेत्र के सरखड़ी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान नितिन के कब्जे से तमंचा 315 बोर, कारतूस, जीतू व सौरभ सोनी के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक कृष्ण बिहारी मिश्रा, स्वॉट टीम प्रभारी राजबाबू, सर्विलांस प्रभारी गुलाम हुसैन, स्वॉट टीम से अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, जायद अली, अमित पाठक, मनमोहन, इमरान साबरी, रजनीश चौहान, सलाउद्दीन, राहुल कुमार, रोहित सिंह, सूरज सिंह, महिला कांस्टेबल सपना व काजल शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed