{"_id":"c6caa0a5873258906bb07cd6387b6aca","slug":"stay-away-from-fast-speed-and-overloading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गति और अधिक भार लदान से दूर रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज गति और अधिक भार लदान से दूर रहें
ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोने वाहनों के संचालन के दौरान तेज गति और अधिक भार लदान से बचने का सुझाव दिया।
जनपद में सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 27वां सड़क सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जो 16 जनवरी तक चलाया जाना है। सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा इलाइट चौराहा स्थित बजाज शोरूम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोमलता यादव ने किया।
उन्होंने कार्यक्रम में वाहन चलाने के दौरान वाहन चालकों को सावधानियां बरतने के बारे में बताया कि हमेशा तेज गति और अधिक भार लदान से बचें। देश में हर दूसरे मिनट में एक सड़क दुर्घटना होती है। हर नवें मिनट पर सड़क दुर्घटना में एक मृत्यु हो जाती है। 75 प्रतिशत दुर्घटनाएं चालकों की गलती के कारण होती हैं, जबकि 2.6 प्रतिशत दुर्घटनाएं यांत्रिक त्रुटियों के कारण होती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग नहीं करने, चकाचौंध करने वाली अनाधिकृत बत्तियों का प्रयोग नहीं करने, गाड़ी के पेपर लेकर वाहन चलाने, मार्ग संकेतों का पालन करने, मोड़ों पर धीमे चलने और हॉर्न का प्रयोग करने, बड़े वाहनों के पीछ़े रिफलेक्टर का प्रयोग करने जैसी सावधानियों व यातायात नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यातायात निरीक्षक नीरज दीक्षित ने कहा कि नियमों का पालन कर वाहन चलाए जाएं तो दुर्घटनाओं पर नियंत्रण आसानी से किया जा सकता है।
बजाज शोरुम के संचालक सतीश जैन बंटी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में एआरटीओ द्वारा बताए नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार, सीओ सिटी ओमकार सिंह, यात्रीकर अधिकारी आरके त्रिपाठी, गजाधर प्रसाद, केके मिश्रा, अविनाश सिंह, सुरेश राजे, केडी पांडेय, आशीष, कमलेश, राजेश भटनागर, अरसद, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।