फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   State minister's son accused the car driver of abusing and firing a bullet

Lalitpur: 'राज्यमंत्री के बेटे ने कार चालक से गाली-गलौज कर कट्टे से फायर किया', भाजपा नेता का आरोप

Thu, 07 Nov 2024 01:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Nov 2024 01:31 PM IST
सार

कस्बा जाखलौन हाल निवासी तालाबपुरा निवासी प्रमेंद्र सिंह बुंदेला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री के बेटे ने उनके कार चालक के साथ गाली-गलौज कर कट्टे से फायर किया और कार के कांच तोड़कर धमकी दी।

विज्ञापन
State minister's son accused the car driver of abusing and firing a bullet
भाजपा नेता का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता के कार चालक के साथ गाली गलौज कर कट्टे से फायर करने और कार के कांच तोड़कर धमकी देने का आरोप श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री के पुत्र पर लगा है। भाजपा नेता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


कस्बा जाखलौन हाल निवासी तालाबपुरा निवासी प्रमेंद्र सिंह बुंदेला ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसका पुत्र युवराज सिंह बुंदेला व कार चालक रेशु निवासी जाखलौन बुधवार की रात को चांदमारी के सामने वाली गली में स्थित एक होटल से खाना पैक करवाकर अपनी कार से लौट रहे थे। चांदमारी निवासी एक युवक ने उसके पुत्र की कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।
विज्ञापन


आरोपी अपनी कार से निकला और कॉलर पकड़कर चालक को खींचा। चालक पर कट्टे से जानलेवा हमला कर दिया। चालक रेशु ने कार पीछे हटाई तो कट्टे की बट से प्रहार कर कार के कांच तोड़ दिए। इतना ही नही आरोपी ने जानलेवा हमला करते हुए उसके पुत्र अनुरल व चालक रेशु पर फायर कर दिया। हमले से डरे चालक ने उसे सूचना दी तो वह तत्काल मौके पर पहुंचा। तब आरोपी मौके से भाग गया। पत्र में पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed