फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Staff absent; farmers wandered all day in search of fertilizer.

Lalitpur News: कर्मचारी नदारद, खाद के लिए दिनभर भटकते रहे किसान

Wed, 16 Sep 2026 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Staff absent; farmers wandered all day in search of fertilizer.
महरौनी। रबी की फसल की बोआई के लिए खाद लेने सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को नगर में स्थित सहकारी समिति पर किसान सुबह से ही खाद लेने पहुंचे। लेकिन समिति के सचिव और कर्मचारी नदारद रहे, जिससे किसानों को दिनभर इंतजार करना पड़ा।3
विज्ञापन


खाद न मिलने पर किसानों ने समिति के सचिव और कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष भी उन्हें सहकारी समिति से उर्वरक नहीं मिल पाया था। तब किसानों को बाजार से महंगी उर्वरक खरीदकर फसल की बोआई करनी पड़ी थी। किसान मंगलवार को सुबह 8 बजे से ही समिति पर आकर बैठ गए थे। समिति 10 बजे तक नहीं खुली और कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ। किसान 11 बजे और फिर दोपहर 12 बजे तक कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। लेकिन, उर्वरक बांटने के लिए न तो सचिव आए और न ही कोई अन्य कर्मचारी। दोपहर एक बजे तक इंतजार करने के बाद कई किसान एक-एक कर अपने घर लौटने लगे। कुछ किसान फिर भी सहकारी समिति खुलने की आस में चबूतरे पर बैठे रहे।
विज्ञापन

रबी की फसल की बोआई का समय होने के कारण किसानों को खाद की तत्काल आवश्यकता है। समिति पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति से किसानों को भारी असुविधा हो रही है। उन्हें अपनी फसलों के लिए समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000

बोले किसान

फोटो-14

शुक्रवार से खाद लेने के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं आज भी सुबह 8 बजे से बगैर खाना खाए आ गए। लेकिन, 12 बजे तक कोई कर्मचारी नहीं आया तो वापस लौट गए।-अरविंद पाठक, गुंदरापुर

0000000000000

फोटो-15

शनिवार से खाद लेने के लिए रोज सुबह आ जाते हैं और दिन भर बैठे रहते हैं लेकिन खाद होने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है।-हरदयाल अहिरवार,किसान

00000000

फोटो-16

खरीफ की फसल अतिवृष्टि से सड़ गई, रबी की फसल बोने के लिए खाद लेने आए थे। समिति पर खाद होने के बाद भी सहकारी समिति बंद है। उच्च अधिकारियों को किसानों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।-चंदन सिंह,किसान

00000000000000

फोटो-17

कर्मचारी गायब हैं, खाद होने के बाद भी समिति द्वारा खाद वितरण नहीं किया जा रहा है, यह कर्मचारियों की मनमानी है ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।-राजकुमार,किसान।

00000000000

वर्जन

बीमारी के कारण मंगलवार को अवकाश पर था, इस कारण समिति पर उपस्थित नहीं हो सका। बुधवार को समिति पहुंचकर खाद वितरण कराया जाएगा। -सचिव उत्तम सिंह, सचिव सहकारी समिति महरौनी।


000000000

खाद की कालाबाजारी रोकने को भाजपा नेता ने की मांग, डीएम को भेजा पत्र

ललितपुर। डीएपी की कालाबाजारी रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि रबी फसल की बोआई अक्तूबर माह में प्रारंभ हो जाती है। सहकारी समितियों में किसानों को मात्र तीन बोरी खाद दी जा रही है। जबकि खाद की मांग अधिक है। इस कारण प्राइवेट खाद विक्रेता एक डीएपी की कीमत 2000 रुपये तक वसूल रहे और किसानों को पक्का बिल भी नहीं दे रहे हैं। आपदा की मार झेल रहे किसानों को बाजार में 1350 रुपये में ही डीएपी खाद मुहैया कराई जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed