{"_id":"66cf90e6b6bac68621040f94","slug":"stadium-could-not-be-built-in-birdha-youth-are-wandering-for-practice-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-119930-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिरधा में नहीं बन सका स्टेडियम, अभ्यास के लिए भटक रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिरधा में नहीं बन सका स्टेडियम, अभ्यास के लिए भटक रहे युवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा (ललितपुर)। ब्लॉक मुख्यालय पर मिनी स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों को इधर उधर खाली मैदानों पर अभ्यास करने जाना पड़ता है। स्थानीय खिलाड़ियों ने मिनी स्टेडियम बनवाने की मांग की है। करीब 15 हजार की आबादी वाले बिरधा में अब तक कोई स्टेडियम नहीं बनवाया गया। क्रिकेट व अन्य खेलों के लिए युवाओं को गांव के आसपास खाली मैदान पर जाना पड़ता है।
00000
क्षेत्र में एक से बढ़कर एक कई होनहार युवा हैं, जो खेल का मैदान न होने के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।-नीतेश कुमार विश्वकर्मा
00000
शासन-प्रशासन से कई बार खेल के मैदान मांग की गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। ब्लॉक मुख्यालय पर मिनी स्टेडियम बनवाया जाए।- हरिश्चंद्र कुशवाहा
00000
खेल मैदान न होने के कारण अन्य जगहों पर मैच खेलने जाते हैं। जो नए खिलाड़ी हैं, वह खेल का मैदान न होने के कारण अपना हुनर नहीं दिखा पा रहे हैं।- संजीव कुशवाहा
000
जिला पंचायत की पहली बोर्ड की बैठक में बिरधा में मिनी स्टेडियम की मांग रखी थी। शासन से स्वीकृति मिलने पर प्राथमिकता से इसे बनवाया जाएगा।-रामू कुशवाहा, सदस्य जिला पंचायत