फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sri ram temple stablish abhijeet muhurt

अभिजीत मुहुर्त में श्रीराम की प्रतिमा का किया गया अनावरण

Thu, 06 Aug 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sri ram temple stablish abhijeet muhurt
अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन का उत्सव मनाते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में नझाई बाजार गेट के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर पर स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण अभिजीत मुहुर्त में किया गया। वर्ष 1990 में कारसेवकों ने जेल में जो यातनाएं झेली थीं, उनके कर कमलों से प्रतिमा का अनावरण हुआ।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। शाम को मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया। इस दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे दीवाली आ गई हो। सभी ने भगवा रंग और गुलाल उड़ाकर खुशी मनाईं।
विज्ञापन

इस मौके पर कारसेवकों में ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रामगोपाल नामदेव, वीके सरदार, छक्की लाल साहू, केशव प्रसाद साहू, आनंद मालवीय, संतोष तिवारी, अवध बिहारी उपाध्याय, आदर्श कांत हुंडैत आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद के मठ मंदिर विभाग के सह प्रांत प्रमुख सुधांशु शेखर, शालिकराम पुरोहित, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, भरत रिछारिया, रामेश्वर मालवीय, प्रमोद साहू, मनीष अग्रवाल, शुभम कौशिक, संजय जैन, नरेंद्र पाठक, मनोज कुशवाहा, चंद्रशेखर राठौर, संतोष सोनी, बृजेश चतुर्वेदी, सभासद हरिओम कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, कुलभूषण नामदेव, ललित कौशिक, दीपक अहिरवार, विजय ताम्रकार, पुनीत सेन, हर सिंह, आकाश, ब्रजकिशोर सैनी, किशन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed