{"_id":"5e20c45d8ebc3e4b5055468d","slug":"sri-ram-katha-start-with-mangal-kalash-yatra-lalitpur-news-jhs1577204165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल कलश के साथ शुरू की गई श्रीराम कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल कलश के साथ शुरू की गई श्रीराम कथा
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल राम सीता के स्वरूप
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट शाखा द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ तुवन मंदिर प्रांगण में हो गया। कथा के प्रारंभ में 21 सौ महिलाओं ने मंगल कलश लेकर कलश यात्रा निकाली। पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं।
तुवन मंदिर प्रांगण में श्रीराम कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हो गई। बृहस्पतिवार को तुवन मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट शाखा के पदाधिकारी और नगर के प्रतिष्ठितजन शामिल हुए। महिलाएं व बेटियां पीले वस्त्र में चल रही थीं। बेटियों ने सिर पर पीली पगड़ी बांधी थी तो महिलाएं सिर पर पीला कलश लेकर चल रही थी। बग्गी में भगवान के स्वरूप विराजमान थे। एक बग्गी में भगवान राम, सीता तो दूसरी बग्गी में हनुमान के स्वरूप बैठे थे। एक अन्य बग्गी में संत चिन्मयानंद बापू विराजमान थे। श्रीराम कथा के मुख्य यजमान सुभाष जायसवाल, उषा जायसवाल, दैनिक यजमान मनमोहन जड़िया, आयुष जड़िया पोथी लेकर आगे चल रहे थे। पीले वस्त्रों में महिलाओं को देखर बसंत ऋतु की याद आ गई।
नगर में कलश यात्रा का जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया। युवा ब्राह्मण महामंडल ने फूल माला व तिलक लगाकर स्वागत किया। पुष्प वर्षा भी की। इस मौके पर ललित कौशिक, रत्नेश तिवारी, प्रशांत शर्मा, रामेश्वर मालवीय, नितिन पाराशर, अभिताव रिछारिया, रविकांत तिवारी, दीपक कौशिक, आलोक जैन, प्रशांत तिवारी, महेंद्र लोधी, गोकुल, सुखलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलश यात्रा के बाद श्रीराम कथा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक एमएम बेग ने दीप जलाकर किया। चिन्मयानंद बापू ने कहा कि यहां पर नौ दिनों तक श्री रामकथा के साथ हनुमान चालीसा की कथा का रसपान कराया जाएगा। तुवन मंदिर पावन धरा है, जहां साक्षात हनुमान जी महाराज विराजमान है।
इस दौरान सुभाष जायसवाल, मनमोहन जड़िया, श्यामा कांत चौबे, प्रियंक वैद्य, अरविंद वैद्य, विजय उपाध्याय, राजेश सोनी, रितेश यादव, अभिषेक चौबे, हरिमोहन चौरसिया, अवध बिहारी उपाध्याय, जय नारायण शर्मा, बृजभूषण कटारे, सीताराम गोस्वामी, अजय तिवारी नीलू, बृजेश चतुर्वेदी, अभिषेक जैन, सुमन शर्मा, शशि कटारे, राजेंद्र सिंह, प्रशांत शुक्ला, आयुष नामदेव, राहुल चौबे, आकाश यादव, दुष्यंत लोधी, नंदकिशोर तिवारी आदि उपस्थित रहे। कथा के समापन पर भंडारा सभी श्रद्धालुओं को कराया गया।
पहली बार इतनी बड़ी कलश यात्रा
ट्रस्टी मयंक वैद्य ने बताया कि शहर में प्रथम बार इतनी बड़ी कलश यात्रा निकाली गई। नौ दिनों तक नित्य कथा के पश्चात सभी को भंडारा व प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। सारे पूजन के कार्य कमलेश गोस्वामी द्वारा संपन्न कराए जाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से लेकर 5 बजे तक संपन्न होगी और उसके पश्चात भंडारा होगा।