{"_id":"6a91d0abb5b9f1d3140804b8","slug":"sports-competitions-will-be-held-today-to-mark-the-birth-anniversary-of-hockey-wizard-major-dhyan-chand-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-162165-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती पर आज हाेंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती पर आज हाेंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं
Fri, 28 Aug 2026 11:47 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में आज 29 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जिला क्रीड़ा स्थल पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही स्वास्थ्य से संबंधी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी के महान जादूगर पद्म श्री मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खिलाड़ियों को विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, फिटनेस एवं खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना ही उद्देश्य है। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष एवं खेल योगदान विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
यह होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं
जिला क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल ने बताया कि 29 अगस्त को 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक, हॉकी वॉलीबॉल, बास्केटबॉल इत्यादि खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी। 30 अगस्त को साइकिल रेसिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्रैक सूट, द्वितीय स्थान मिलने पर लोअर टी शर्ट प्रदान की जाएगी।