फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sport news in lalitpur

Lalitpur News: विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम में सुरभि ने बनाई जगह

Mon, 23 Oct 2023 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
sport news in lalitpur
ललितपुर। अपने शानदार खेल प्रदर्शन के चलते ललितपुर की सुरभि पटेल ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीन बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में 30 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें ललितपुर के भगवान आदिनाथ महाविद्यालय (महर्रा) की छात्रा सुरभि पटेल ने हिस्सा लेकर विश्वविद्यालय की टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। उन्होंने पहले विभिन्न महाविद्यालयों से आईं छात्राओं को हराया। इसके बाद सेमी फाइनल मैच में विश्वविद्यालय कैंपस की रश्मि चौरसिया को सीधे सेटों में 21-15 और 21 -18 से शिकस्त देकर विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाई। वे नवंबर माह में अंबाला में आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीन नॉर्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सुरभि का 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed