फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   spitualirm in singapour

सिंगापुर में पढ़ाएंगे सनातन धर्म और आध्यात्म का पाठ

Sun, 26 Feb 2017 01:22 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 26 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
spitualirm in singapour
spritualism - फोटो : demo pic
एक छोटे से गांव से करीब 11 वर्ष पहले सनातन धर्म और आध्यात्म का संदेश देने को शुरू की गई प्रभातफेरी से अब जनपद के जहां 72 गांव जुड़ चुके हैं, वहीं जनपद के 25 लोगों की मंडली द्वारा अब सिंगापुर में भी भगवान नाम संकीर्तन के माध्यम से सनातन धर्म और आध्यात्म का पाठ पढ़ाया जाएगा। नगर क्षेत्र में कृष्णानगर मुहल्ले में मकानों पर धर्म का संदेश देते एक हजार धर्म ध्वज लगाए गए हैं।   
विज्ञापन

    
श्रीजी सेवा संस्थान समिति द्वारा जनपद के एक छोटे से गांव पटसेमरा में 2006 में ग्रामीणों को सनातन धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए प्रभातफेरी कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। यह प्रभातफेरी कार्यक्रम का विस्तार पटसेमरा गांव से बाहर अन्य गांवों में भी किया गया, जो जनपद के ग्राम तालगांव, अनौरा, छिल्ला, खजुरिया, खितवांस, मैनवार, अंडेला, टीला, समोगर, गगनिया, पड़वां, धवारी, सिंगैपुर, बैरवारा, भौंरदा, बानपुर, सूूरी, बड़ौखरा, हंसारकलां, तेरईफाटक, बिजरौठा, चौंरसिल, कुमरौला, समेत 72 गांवों में प्रभातफेरी की शुरुआत की गई। प्रभातफेरी मंडलों द्वारा हर रोज प्रात:कालीन बेला में सुबह पांच बजे से सुबह छह बजे तक चयनित मंदिरों से टोलियां बनाकर गांव की गलियों में घूूम-घूमकर भगवान नाम संकीर्तन के माध्यम से ढोल मजीरा बजाते हुए धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। साथ ही प्रभातफेरी मंडल की टोलियों में सबसे आगे धर्म ध्वज लहराते हुए भजन कीर्तन कर नाचते गाते सैकड़ों युवा व वृद्ध निकलते हैं। इतनी सुबह जहां कई लोग गहरी नींद में सोए रहते हैं, वहीं इन मंडलियों की टोलियां गली मुहल्लों में धर्म व आध्यात्म का पाठ पढ़ाने निकल पड़ती हैं। गांवों में शुरुआत होने के बाद अब यह मंडलियां शहर और पूरे बुंदेलखंड में कूच कर चुकी हैं।
विज्ञापन


शहर में प्रभातफेरी मंडलियों की शुरुआत मुहल्ला लैड़ियापुरा से गत अगस्त माह से हुई है। अब स्थानीय ग्रामीणों ने प्रभातफेरी कार्यक्रम के आधार पर ही मुहल्ले का नाम भी कृष्णानगर रख लिया है। इस प्रभातफेरी मंडल में करीब 500 श्रद्धालु जुड़ चुके हैं। इसी प्रकार शहर में ही मुहल्ला नदीपुरा स्थित रामराजा मंदिर की प्रभातफेरी मंडल में डेढ़ सौ से दो सौ लोग जुड़ गए हैं। वहीं सिद्धन कालोनी, शांतिनगर, कर्माबाई नगर में भी इन मंडलियों की शुरुआत की गई है। वहीं चंडीमंदिर व जुगपुरा में भी प्रभातफेरी की शुरुआत हो चुकी है। शहर में आजकल इन मुहल्लों की यह प्रभातफेरी मंडलियां अलसुबह जब नगर की गलियों से ढोल मजीरा की हल्की धुनों पर श्रीराम संकीर्तन के भजनों को गाते निकलती हैं, तो आसपास भी धर्ममय माहौल हो जाता है और यह देख उस मुहल्ले के लोग भी इस प्रभातफेरी मंडल से जुड़ने लग जाते हैं। प्रभातफेरी निकलने के बाद रोजाना सुबह हर मंडलों पर सुबह छह से सात बजे तक योगा, हरीनाम संकीर्तन, भजन एवं महामंत्र का जाप कार्यक्रम भी आयोजित होता है। वहीं, शहर के मुहल्ला कृष्णानगर में एक हजार मकानों पर धर्म पताकाओं को फहराकर धर्म और आध्यात्म का संदेश दिया गया है। इसी प्रकार बुंदेलखंड के मालथौन, खुरई, मौदहा में भी प्रभातफेरी मंडलों की शुरुआत की गई है। वहीं अब श्रीजी सेवा संस्थान के भूपेंद्र सिंह उर्फ बॉबी राजा पटसैमरा के नेतृत्व में जनपद में नगर क्षेत्र से विनोद सड़ैया, भरत सिंह चौहान, विजय झा, मानसिंह, कुंजन सिंह, भगवान सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामबाबू नायक, मुकेश सेन, प्रकाश पटेल व पाली से संतोष चौरसिया, दीपचंद सेन व रवींद्र जरावली समेत 25 लोगों की मंडली को विदेश के सिंगापुर में हरीनाम संकीर्तन के लिए आमंत्रित किया गया है, जो वहां बसे हिंदुओं को भगवान नाम संकीर्तन के माध्यम से भारतीय धर्म और आध्यात्म का पाठ पढ़ाएंगे। सिंगापुर में यह कार्यक्रम 14 मार्च से 15 दिन तक चलेगा, जो हर रोज शाम को दो घंटे के लिए आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed