फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sparrow Safety & Protection Required

गौरैया की सुरक्षा एवं संरक्षण जरूरी

Tue, 21 Mar 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sparrow Safety & Protection Required
गौरैया की सुरक्षा एवं संरक्षण जरूरी - फोटो : demo
विश्व गौरैया दिवस पर घरेलू चिड़िया गौरैया की सुरक्षा व संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पेंटिंग सजाई गईं, प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारियां दी गई। वर्णी चौराहे पर वन विभाग व मानव ऑर्गनाइजेशन संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अफसरों व लोगों को लकड़ी, मिट्टी व पुट्ठे के घोंसले वितरित किए गए।
विज्ञापन

 प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेटिंग सजाई गई। इस दौरान स्काउट गाइड के बच्चे प्रदर्शनी में लगी पेंटिग के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दे रहे थे। डीएम डा. रूपेश कुमार ने कहा कि हमारे घर में पहले आंगन में गौरैया खूब दिखाई देती थी लेकिन सीमेंट के मकान बनने से चिड़ियों का आकर्षण कम हो गया। डीएफओ वीके जैन ने कहा कि गौरैया की सुरक्षा व संरक्षण के लिए सभी लोग अपने घर-आंगन व छत पर चावल के दाने डालें व मिट्टी के बर्तन में पानी रखें, साथ ही घोंसले लगाकर उनकी देखभाल करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्यकार, परियोजना निदेशक, सुरेशचन्द्र मिश्रा, एसडीओ आरके त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी चन्द्रचूड़ दुबे, प्रदीप चौबे, सुबोध शर्मा, फिरोज इकबाल, राजेश पाठक, कमलेश जैन, रीता जैन, अर्चना अग्रवाल, डा. रिजू दुबे, निधि, कुसमलता सैनी आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. राजीव निरंजन ने और आभार व्यक्त मानव ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह चौहान एड. ने किया।
विज्ञापन


डुलावन में दिलाई गई शपथ
बार। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुलावन में सहायक अध्यापक देवीशंकर कुशवाहा के निर्देशन में बच्चों व अध्यापकों को गौरैया के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रभावना जन कल्याण परिषद द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में डा. सुनील ने कहा कि यदि ध्यान नहीं दिया गया तो गौरैया इतिहास बनकर रह जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र जैन, डा. निर्मल हटा, प्राचार्य विनीत शास्त्री, राजेश शास्त्री, मुकेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मड़ावरा में बांटे गए घोंसले
मड़ावरा। कस्बा स्थित वन विभाग के चिंरोंजी विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मडावरा चंद्रदीप रावत एवं एसडीएम मडावरा एसके पाल ने लोगों को गौरैया पालने के लिए घोंसले वितरित किए। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी राव साहब यादव, प्रधान प्रतिनिधि मड़ावरा राकेश सोनी, थानाध्यक्ष विनोद कुमार, डिप्टी रेंजर ऊदल सिंह, घनश्याम, प्रेमचंद सिंह, गनेश राम, सुरेश कुमार साहू, वीरेन्द्र सहाय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed