फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Spaiyon pointed out the government's achievements

सपाइयों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Mon, 02 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Spaiyon pointed out the government's achievements
sp raily - फोटो : amar ujala
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 1 से 10 मई तक जन-जन संदेश साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


रविवार को ललितपुर में जन संदेश साइकिल रैली यात्रा का शुभारंभ वार्ड नं. 20 लेंड़ियापुरा व आजादपुरा में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल,  नगराध्यक्ष अजीज कुरैशी और वरिष्ठ नेता रमेश फौजी ने झंडी दिखाकर किया। इस दौरान वार्ड 20 व 16 में साइकिल चलाकर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया।
विज्ञापन


नपाध्यक्ष ने कहा कि इस समय जनपद में सूखा है। ऐसे में सूखा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सपा आगे आई है। मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ितों को राहत पैकेज दिये जा रहे हैं। नगराध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में अनेक विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी कुंदन पाल ने कहा कि बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में  24 घंटे बिजली व शहर में 20 घंटे बिजली देने का कार्य सपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह यादव, रामदास श्रोतीय,  विजय जैन, विजय यादव, अनुराग खरे, मो. रियाज मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हाप्रसाद निरंजन ने जन संदेश साइकिल यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। ग्राम कल्याणपुरा में युवजन सभा के अध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, रौंड़ा  न्याय पंचायत में लोहिया वाहिनी अध्यक्ष शिवम मिश्रा, बिरधा न्याय पंचायत  में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष आसिफ कुरैशी, मसौरा न्याय पंचायत में छात्रसभा जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया, पाली नगर और सिमरधा न्याय पंचायत में  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप, बालाबेहट न्याय पंचायत मजदूर  सभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव, समस्त हाईस्कूल एवं इंटर मीडियट  कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धियों को बताने के लिए शिक्षक सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, अधिवक्ताओं के हितों में सरकार के द्वारा किए कामों में जानकारी देने के लिए अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के अलावा  अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रिजवान हाजी को शहर में साइकिल यात्रा  में नगर अध्यक्ष के साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं।


साइकिल रैली में कई दिग्गज रहे नदारत
तालबेहट (ललितपुर)। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी की नीतियों और सरकार द्वारा किए कामकाज की ग्रामीणों को जानकारी देने के लिए रविवार को नगर में सपाईयों ने साइकिल रैली निकाली। इसमें सपा के कई दिग्गज नेता नदारत दिखे। रैली का शुभारंभ पीडब्लूडी विश्राम गृह के पास से जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, ब्लाक प्रमुख ऊषा रानी और ज्योति सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। इसके बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ता साइकिल से आसपास के क्षेत्रों में घूमें। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा कर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। वहीं, गर्मी की व्यापकता के चलते कुछ कार्यकर्ता तो साइकिल से चले, परंतु कुछ चार पहिया वाहनों में सवार रहें। रैली में कई दिग्गजों की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed