{"_id":"63469eeab646d502361473ad","slug":"sp-supporters-did-the-purification-program-of-mulayam-singh-paid-tribute-to-netaji-by-shaving-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur : सपा समर्थकों ने किया मुलायाम सिंह का शुद्धी कार्यक्रम, मुंडन कराकर नेता जी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur : सपा समर्थकों ने किया मुलायाम सिंह का शुद्धी कार्यक्रम, मुंडन कराकर नेता जी को दी श्रद्धांजलि
Wed, 12 Oct 2022 04:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:34 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर ग्रामीणों ने रस्म उठावनी के दिन शुद्धी कार्यक्रम किया। जिसमें गांव के दर्जनों लोगों ने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सपा समर्थकों ने दी नेता जी को श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के ललितपुर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर ग्रामीणों ने रस्म उठावनी के दिन शुद्धी कार्यक्रम किया। गांव के दर्जनों लोगों ने मुंडन कराकर मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
जिले के तालबेहट तहसील के ग्राम बिजरौठा के मजरा पारा में बुधवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर ग्रामीणों ने रस्म उठावनी के दिन शुद्धी कार्यक्रम किया। जिसमें गांव के दर्जनों लोगों ने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनते ही ग्राम बिजरौठा के मजरा पारा में गांव में दुख की लहर दौड़ गई थी। गांव का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को सैफई में रस्म उठावनी और अस्थियों का संचयन और पिंडदान किया गया। इसी के साथ ही ग्राम बिजरौठा के मजरा पारा में मुलायम सिंह के समर्थकों ने मुडंन कार्यक्रम किया। जिसमें गांव के लगभग तीन दर्जन लोग नाला के घाट पर पहुंचे। जहां पर सभी ने मुंडन कराकर शुद्धता कार्यक्रम कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई लोगों की आंखे नम रहीं। इस दौरान सेवचरन सिंह यादव, सोबरन सिंह यादव, सुल्तान सिंह, राजेश यादव, कैलाश कुशवाहा, जयसिंह, देवी सिंह, राजपाल सिंह, यादवेंद्र सिंह, अमन सिंह, तेजप्रताप सिंह, प्रहलाद, आकाश, सत्यपाल, अखिलेश, कार्तिक, सुरेंद्र, महताब, हरीसिंह, ब्रजेंद्र अहिरवार, दिनेश सेन, प्रभु सेन, भज्जू सेन आदि समेत तीन दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन