फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP State President thunders at PDA workers' conference.

Lalitpur News: पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे सपा प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 12 Sep 2026 01:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
SP State President thunders at PDA workers' conference.
ललितपुर। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी और चुनावी वादे भूलने का आरोप लगाया। वह महरौनी स्थित एक विवाहघर में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई से हर वर्ग परेशान है, शक्कर, गैस और तेल के दाम बढ़े हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब भाजपा के झूठे वादों में नहीं आएगी। यदि अभी चुनाव हो जाएं तो भाजपा समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर सभी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त और युवाओं को आउटसोर्स के बजाय पक्की सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह,पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ,रामविलास रजक, अरशद मंसूरी,शत्रुघन यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर सुखदयाल अहिरवार, रामपाल निरंजन,राजकुमारी गौतम,मक्खन कुशवाहा, निर्भान सिंह, बाबूलाल पाल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेताओं को जनता के बीच पहुंचकर लोगों को पीडीए विचारधारा से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ललितपुर पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed