फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP in Sadar and BJP got postal ballots in Mehrauni

सदर में सपा और महरौनी में भाजपा को मिले पोस्टल बैलेट

Sat, 12 Mar 2022 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
SP in Sadar and BJP got postal ballots in Mehrauni
ललितपुर। जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए चुनाव में 1755 पोस्टल बैलेट में 1610 मतदाताओं ने वोट दिए। इनमें सदर में सर्वाधिक सपा को 259 मत और महरौनी में भाजपा को 382 मत पड़े। हैरत की बात तो यह है कि चार कर्मचारियों ने नोटा का प्रयोग किया। जबकि 141 मत निरस्त हो गए।
विज्ञापन

बाहरी जनपदों में नौकरी कर रहे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था निर्वाचन आयोग ने की हुई है। इस बार सदर विधान सभा क्षेत्र में 761 पोस्टल बैलेट के सापेक्ष 680 मतदाताओं ने अपना मत पोस्टल बैलेट से दिया था। बृहस्पतिवार को जब इन मतों को खोला गया तो इनमें से सपा के रमेश कुशवाहा को सर्वाधिक 259, भाजपा के रामरतन कुशवाहा को 243, बसपा के चंद्र भूषण सिंह गुड्डू राजा को 163, जन अधिकार पार्टी की वंदना को एक, निर्दलीय अखिलेश और अनिल कुमार को एक-एक मत मिला। वहीं 78 मत निरस्त हो गए, जबकि तीन मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

उधर महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 994 पोस्टल मतदाताओं में से 930 ने अपना पोस्टल बैलेट से मतदान किया। इसमें सर्वाधिक भाजपा के मनोहर लाल पंथ को 382, सपा के रामविलास को 312, बसपा की किरन खटीक को 192, सीपीआई के चंद्रभान को दो, आम आदमी की पार्टी के गणेश राम रजक को एक, बहुजन मुक्ति पार्टी की मोनिका को दो, जन अधिकार पार्टी के विजय कुमार को छह, निर्दलीय गोरेलाल को तीन, जितेंद्र को 11 और जुगुल किशोर को दो मत मिले। खास बात तो यह है कि यहां भी एक मत नोटा को मिला। वहीं 63 मतों को निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed