{"_id":"614b879c8ebc3e09db146975","slug":"sp-discuss-problem-with-traders-lalitpur-news-jhs2049660197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में एसपी ने व्यापारियों से जानी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में एसपी ने व्यापारियों से जानी समस्याएं
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बैठक करते एसपी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक की अध्यक्षता में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कडंकी ने व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को रखते हुए कहा कि 11 सितंबर को बलराम दूध डेरी के संचालक व्यापारी अजय यादव को दुकान से घर जाते समय रास्ते में बेरहमी से मारपीट की, इसमें आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए, जिस पर एसपी ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
द्वितीय प्रकरण में थाना बार के ग्राम सैमरा भाग नगर निवासी सरोज के द्वारा नगर के व्यापारी के खिलाफ नकली तेल बेचने का आरोप लगा कर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जांच आख्या में पाया गया कि उसके परिवार में पति व ससुर की मृत्यु के पीछे खाद्य तेल का सेवन नहीं बल्कि कीड़ों और उनके लार्वा से दूषित अचार मृत्यु का कारण हो सकता है, लेकिन महिला के द्वारा कोर्ट के आदेश पर पुन: मुकदमा दर्ज कराने पर उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने एसपी से प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की।
व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अज्जू बाबा ने मड़ावरा के एक व्यापारी का हरिजन एक्ट में झूठा मुकदमा लिखा कर किए जा रहे उत्पीड़न के संबंध में जांच कर निस्तारण की मांग की। एक अन्य मामले में जिसमें नझाई बाजार के एक व्यापारी के गोदाम से चोरी की रिपोर्ट लिखाए जाने से क्षुब्ध होकर आरोपियों के परिवार की महिलाओं द्वारा पीड़ित व्यापारी की दुकान की गद्दी से खींचकर बीच बाजार में जूते चप्पल व लात घूसों से पिटाई के मामले में मारपीट की वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखवाकर कानूनी कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने नगर की यातायात व्यवस्था को आवश्यक सुधार कर बेहतर किए जाने, नगर के प्रमुख चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करवाकर उन पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाए जाने, सभी चौराहों पर यातायात पुलिस के द्वारा वन बाई वन की पद्धति पर संचालित किए जाने की मांग रखी। रेलवे की रैक को लोड करने के लिए नो एंट्री खुलने पर सैकड़ों की संख्या में ट्रक तुवन चौराहे से गुजरते हुए रेलवे स्टेशन की ओर जात समय दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है लिहाजा तुवन चौराहे के टूटे हुए ट्रैफिक पोस्ट को पुन: स्थापित कर उस पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की मांग पर गंभीरता से लेते हुए निर्णय लेने का आश्वासन दिया।