फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sorai rajmandir contruction

सौरई में राज मंदिर के निर्माण की रखी नींव

Mon, 12 Jul 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
sorai rajmandir contruction
ललितपुर। तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सौरई में नदीपार मोहल्ला के अखाड़ा धाम में स्थित गांव के राजमंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसकी शुरुआत की गई। इस दौरान गांव के वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर मिश्रा, विनीत मिश्रा और पूर्व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने भूमि पूजन किया। इसके उपरांत नारियल फोड़कर नींव की खुदाई की गई। बताया गया कि निर्माण में करीब पचास लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा, जिसमें सभी का सहयोग लिया जाएगा। मंदिर का निर्माण आधुनिक कारीगरों से कराया जाएगा, जो बेहतरीन नक्काशी का भी काम करेंगे, जिससे मंदिर की भव्यता बढ़ेगी। मंदिर के चारों ओर फुलवारी व बगीचा रोपा जाएगा, साथ ही फव्वारे व शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान सौरई इस दौरान शिवशंकर मिश्रा, जितेंद्र पटैरिया, संदीप मिश्रा, रामकिशन मिश्रा, रामकुमार तिवारी अनीत मिश्रा, मनोज शर्मा, दयाराम मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह परमार, ग्राम प्रधान भगवानदास रजक, राजू पुरोहित, संजय तिवारी, शैलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed