{"_id":"5fc2a3148ebc3e9bdf4630cc","slug":"sonu-singh-taken-father-go-to-amratsar-lalitpur-news-jhs1822043122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू सिंह को लेने इंस्पेक्टर व कानूनगो के साथ पिता जाएंगे अमृतसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू सिंह को लेने इंस्पेक्टर व कानूनगो के साथ पिता जाएंगे अमृतसर
विज्ञापन
मडावरा में एसडीएम के साथ बैठे सोनू सिंह के पिता रोशन सिंह
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पाकिस्तान में 13 साल जेल काटने के बाद अमृतसर पहुंचे सोनू सिंह की घर वापसी का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। उसकी वापसी को लेकर ‘अमर उजाला’ द्वारा छेड़ी गई मुहिम रंग लाई है। सोनू सिंह को लेने के लिस् मड़ावरा थाना के एक इंस्पह्यक्टर व कानूनगो के साथ सोनू के पिता भी अमृतसर जाएंगे। यह जानकारी मिलते ही पूरे गांव व परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव वाले सोनू की घर वापसी पर उसका जोरदार स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सतवांसा निवासी सोनू सिंह (35) पुत्र रोशन सिंह 15 वर्ष पूर्व घर से कहीं चला गया था। एक वर्ष पूर्व सोनू सिंह के पाकिस्तान की जेल में होने की सूचना मिली। जिसके बाद मड़ावरा थाने से सोनू की नागरिकता के संबंध में जानकारी ली गई और बीते 26 अक्तूबर को सोनू सिंह पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर अपने वतन की धरती पर पंजाब के अमृतसर पहुंच गया और वहां एक कम्युनिटी सेंटर में क्वारंटीन भी रहा। क्वांरटीन की अवधि पूरी होने के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना मिली, तो उसके पिता रोशन सिंह और चाचा उदय सिंह अमृतसर पहुंचे, जहां अमृतसर प्रशासन द्वारा सोनू को उनके क्षेत्र के मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी के साथ भेजने की शर्त रख दी गई, जिस पर उसके परिजन ललितपुर लौट आए और यहां जिला प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन प्रशासन की लेटलतीफी और लापरवाह प्रक्रिया में एक सप्ताह का समय लग गया।
ऐसे में अमर उजाला ने इस मामले को उठाया और पूरी बात गृह विभाग तक पहुंचाई। इससे जिला प्रशासन हरकत में आ गया और सोनू को वापस लाने के लिए एडीएम का निर्देश पर मड़ावरा थाना के इंस्पेक्टर और राजस्व विभाग से कानूनगो को जिम्मा सौंपा गया। वहीं मड़ावरा प्रशासन द्वारा सोनू सिंह के पिता और चाचा को भी बुलाया गया, जिस पर सोनू के पिता रोशन सिंह व चाचा उदय सिंह ने मड़ावरा एसडीएम से मुलाकात भी की। हालांकि वह कब सोनू को लेने कब तक अमृतसर जाएंगे, इसके बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन
शासन की अनुमति पत्र का इंतजार हो रहा
सोनू सिंह को लाने के लिए मड़ावरा थाना से दो इंस्पेक्टर के नाम मांगे गए हैं और एक लेखपाल व कानूनगो को नियुक्त किया गया है, साथ ही सोनू सिंह के पिता भी जाएंगे। शासन की अनुमति पत्र का इंतजार किया जा रहा है। एक दो दिन में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अनिल कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, ललितपुर।