{"_id":"6664d895faecd9d7400b4c44","slug":"son-commits-suicide-on-second-day-of-mothers-thirteenth-birthday-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115891-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मां की तेरहवीं के दूसरे दिन पुत्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मां की तेरहवीं के दूसरे दिन पुत्र ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/बार। मां की तेरहवीं के दूसरे दिन पुत्र ने जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव गांव से दूर एक पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। परिजनों ने मां की मौत से दुखी और कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है।
कस्बा बार के मोहल्ला ढिमरौला निवासी सरमन रैकवार (50) की मां रजियाबाई की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। शुक्रवार को रजियाबाई की तेरहवीं थी, जिसमें नात-रिश्तेदार सहित मिलने-जुलने वाले आए थे। तेरहवीं कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी आराम करने चले गए। इस बीच शनिवार सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक खेत पर वहां रहने वाले लोगों को कंजी के पेड़ से एक व्यक्ति लटका दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो वह सरमन रैकवार था। परिजन भी मौके पर पहुंचे। थाना बार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
-- -- -- -- -
ग्यारह दिन में दो मौत से घर में पसरा मातम: सरमन तीन भाई-तीन बहन में सबसे छोटा था। उसके तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। 11 दिन के अंदर परिवार में एक साथ दो मौत होने से मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग व मोहल्ले की महिलाएं मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रही हैं।